भारती ज्ञान पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्रों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा।
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)तहसील क्षेत्र लड़ भड़ोल के निजी स्कूल भारती ज्ञान पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्रों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारती ज्ञान पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने ये परीक्षा उत्तीर्ण करके ये साबित किया है कि सही दिशा में की गई मेहनत हमेशा रंग लाती है। इस बार कृतिका, अक्षित, आरुषि, और दक्षिल ने ये परीक्षा उत्तीर्ण कर जहां अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है वहीं अपने अध्यापकों का भी मान बढ़ाया है। भारती ज्ञान पीठ के छात्र पिछले ग्यारह सालों से लगातार इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर रहे है। आज भारती ज्ञान पीठ के छात्र न से केवल सैनिक स्कूल में पढ़ रहे हैं बल्कि जवाहर नवोदय विद्यालय में भी इस स्कूल के दर्जनों बच्चे पढ़ रहे हैं। स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने सभी उत्तीर्ण बच्चों को व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा है कि ये अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है कि ये बच्चे आज सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को निशुल्क कोचिंग देता है।