BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

लड भड़ोल में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन



लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा,)    लड भड़ोल में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान के मार्गदर्शन एवं क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार के नेतृत्व में नारा लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षित यातायात के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना था। विद्यार्थियों ने अत्यंत रचनात्मक और प्रभावशाली पोस्टर एवं स्लोगन प्रस्तुत किए, जिनमें हेलमेट का उपयोग, सीट बेल्ट की अनिवार्यता, नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों के पालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता दी गई। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय तथा रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय तथा पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रकाश चौहान ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं।



Comments