BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

​🏐 त्रिवेणी महादेव घटोड - जोगिंदर सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 🏐


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों और टीमों के लिए सुनहरा अवसर ! अपनी प्रतिभा दिखाएं और जीतें शानदार इनाम।

​📅 प्रतियोगिता का विवरण:

​तारीख: 18 जनवरी, 2026

​स्थान: पंचायत लेवल, घटोड 

​एंट्री फीस: ₹600 प्रति टीम

​अनिवार्य दस्तावेज: सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

​🏆 पुरस्कार राशि:

​🥇 विजेता (Winner): ₹5100

​🥈 उप-विजेता (Runner-up): ₹3100

​📞 पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

​साहिल: 78760-64220

​आकाश: 80913-59603

​जल्दी करें, अपनी टीम का पंजीकरण आज ही करवाएं!

Comments