BREAKING NEWS:

लडभड़ोल महाविद्यालय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Image
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में आज छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य भी मानव जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन प्रो. संजीव कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक समस्याओं को छुपाने के बजाय उन पर खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को तनाव मुक्त रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के कई व्यावहारिक तरीके भी बताए। इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों द्वारा उनका उचित मार्गदर्शन किया गया।

लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया का कहना है कि लडभड़ोल- सांड़ा पतन सड़क मार्ग में गड्डों को मिट्टी से भरने के लिए लेबर को भेज दिया गया है तथा इस सड़क की टायरिंग के लिए अभी बजट का प्रावधान नहीं है जैसे बजट का प्रावधान होगा व सैंक्शन आएगी टायरिंग करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)लडभड़ोल-सांडा पतन सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क का पता नहीं चलता है की हम सड़क में चले हैं या किसी खड्ड में चले है । हाल ही में भारी बारिश के कारण कुछ हिस्सों में सड़क धंसने और उफान पर आने से भी आवाजाही बाधित हुई थी। वर्तमान में, सड़क की मरम्मत और टायरिंग के काम न होने से लोग सड़क के किनारे खड़े होकर अपनी परेशानी व्यक्त कर रहे हैं, जैसा कि state HP TV ने बताया है। 

सड़क की हालत: state hp tv के अनुसार, लडभड़ोल-उटपुर-सांडापतन मार्ग की बहुत खस्ता हालत है" और कई वर्षों से इस पर कोई टायरिंग का काम नहीं हुआ है।

लोगों का रोष: खराब सड़क की स्थिति के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उन्होंने इस मुद्दे पर  प्रशासन से भी संपर्क किया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

ग्राम पंचायत उटपुर के प्रधान संजय चौहान का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को भी पत्र लिखा है तथा सहायक अभियंता लडभड़ोल के समक्ष भी यह बात रखी है। लेकिन उसमें कोई कार्य नहीं हुआ। आलम यह है वाहन चालन खस्ता हालत सड़क पर सफर करने के लिए मजबूर हैं।स्थानीय निवासियों जगरनाथ, राजेंद्र चौहान उर्फ पप्पू जितेंद्र कुमार उर्फ काका राजेश कुमार उर्फ मिंटू शर्मा  लेखराज, संजीव कुमार, रमेश चंद, दारा सिंह, पृथ्वीराज, दलेर सिंह आदि का कहना है कि लडभड़ोल से सांडा पतन तक सड़क की हालत  बहुत खस्ता है। उन्होंने इन सड़कों को दुरुस्त करने की मांग रखी है। उनका कहना है कि अगर सड़क की मुरमत व टायरिगं समय पर नहीं होती है तो जनता संघर्ष की राह अपनाएगी।इधर, लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया का कहना है कि लडभड़ोल- सांड़ा पतन सड़क मार्ग में गड्डों को भरने के लिए लेबर को भेज दिया गया है तथा इस सड़क की टायरिंग के लिए अभी बजट का प्रावधान नहीं है जैसे बजट का प्रावधान होगा व सैंक्शन आएगी टायरिंग करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।







Comments