Posts

Showing posts from October, 2019

BREAKING NEWS:

जोगिन्दर नगर में पोस्टल बैलेट मतदान को 21 मई से चलेगा विशेष अभियान-मनीश चौधरी घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को 12 टीमें गठित, 960 पात्र मतदाता करेंगे मतदान

Image
  जोगिन्दर नगर, 17 मई- सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित 960 पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से 24 मई तक घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 12 टीमों का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर 960 पात्र मतदाताओं जिनमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के 880 तथा 80 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं ने फार्म 12 डी भरकर रिटर्निंग अधिकारी को संबंधित बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध करवाए हैं। अब इन सभी पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जो आगामी 24 मई तक जारी रहेगी। इस बीच किसी कारणवश छूटे हुए मतदाताओं की पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया को 25 व 26 मई को पूरा किया जाएगा। साथ ही बताया कि जिन मतदाताओं को प

लडभडोल मे मनाया गया भैया दूज बहनों ने आज अपने प्यारे प्यारे भाइयों की लंबी उम्र के लिए मांगी दुआएं।

Image
लडभडोल:- मे आज    कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन भाई दूज का त्योहार मनाया गया। इसे 'भ्रातृ द्वितीया और यम द्वितीया' के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार से कई मान्यता जुड़ी हुई है, जिसमें से एक मान्यता है कि इस दिन भाई बहन के घर भोजन करता है।  जानते हैं क्या है इसका प्रतीक-  वेदो में मिलता है इसका महत्व:- भाई दूज के दिन भाई द्वारा अपनी बहन के घर में भोजन करने की परंपरा है। ऋगवेद में वर्णन मिलता है कि यमुना ने अपने भाई यम को इस दिन खाने पर बुलाया था, इसीलिए इस दिन को यम द्वितिया के नाम से जाना जाता है। पद्मपुराण में भी आया है कि जो व्यक्ति इस दिन अपनी बहन के घर भोजन करता है, वो साल भर किसी झगड़े में नहीं पड़ता और उसे शत्रुओं का भय नहीं होता है, यानी हर तरह के संकट से भाई को छुटकारा मिलता है और उसका कल्याण होता है | लेकिन अगर आपकी अपनी बहन न हो तो चाचा, बुआ या मौसी की बेटी को अपनी बहन मानकर उसके साथ भइया दूज मनाना चाहिए और अगर वो विवाहित है तो उसके घर जाकर भोजन करना चाहिए। आज लडभडोल में बसों में भी बहुत भीड़ दिखी दिलचस्प खबरों और जानकारियो

अवैध संबंधो के चलते हुई बैजनाथ के टैक्सी चालक अश्वनी की हत्या! अलहिलाल में कार्यरत आर्मी के सिपाही हनुमान के पास से बरामद हुई टैक्सी!

Image
 बैजनाथ:-  के टैक्सी चालक की हत्या के मामले को पुलिस से सुलझा लिया है प्रथम दृष्टि से ये मामला अवैध प्रेम संबंधों का लग रहा है । प्लानिंग के साथ की हत्या ।   चालक अश्वनी के एक सैनिक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे जिसके चलते एक सैनिक द्वारा उसकी हत्या की गई। पुलिस द्वारा मृतक अश्वनी कुमार (टैक्सी ड्राइवर) की टैक्सी अलहीलाल आर्मी क्वाटर के पास खडी हालत में बरामद की जो पुलिस को गहन छानबीन से मालूम हुआ कि इस गाड़ी का इस्तेमाल एक आर्मी का सिपाही फील्ड रैजिमैंट अलहिलाल स्थाई पता हनुमान पुत्र श्री ओम प्रकाश गाँव जामाबाडी़ डा० हांसी जिला हिसार हरियाणा उम्र 28वर्ष कर रहा था।उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपी हनुमान की निशानदेही पर पुलिस ने गाड़ी बरामदगी स्थल से 2कि०मी० दूर 1 लाईसैंसी रिबाल्वर व 11 जीवित रौंद भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी से अभी तक लाइसेंस  की बरामदगी नही हो सकी है आरोपी हनुमान  पुत्र श्री ओम प्रकाश  ने दौराने दरयाफत पुलिस को बताया कि मृतक अश्वनी कुमार व आरोपी हनुमान की पत्नी के नाजायज संबंध थे जो एक दिन जब यह अपने सरकारी क्वाटर में कहीं

खुशखबरी! दीपावली से पहले मिली क्षेत्रवासियों को सार्वजनिक शौचालय की सौगात। विधायक प्रकाश राणा ने किया लोकार्पण।

Image
लडभडोल :-  तहसील क्षेत्र लडभङोल में कोई सार्वजनिक शौचालय का ना होना एक बहुत बड़ा मुद्दा हुआ करता था। चुनावों के दौरान हर उम्मीदवार उसे पूरा करने के बाद कह रहा था लेकिन विधायक प्रकाश रा़णा की जीत के 2 साल के बाद ही आज क्षेत्र की जनता को यह सार्वजनिक शौचालय नसीब हुआ है। इस शौचालय का निर्माण लडभङोल क्षेत्र के कुणी गांव के व्यवसायी सतीश चौहान ने अपने निजी भूमि पर अपने निजी धन से करवाया है जिसका लोकार्पण विधायक प्रकाश राणा तथा उनकी पत्नी रीमा देवी ने किया। इस शौचालय का सबसे अधिक फायदा महिलाओं को होगा जिनको बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था। इस अवसर पर विधायक प्रकाश राणा ने सतीश चौहान और उनके परिवार का धन्यवाद किया और कहा कि विकास सबके सहयोग से होता है। विधायक महोदय ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत है और उन्हें दूर करने के लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं। लोकार्पण के पश्चात 50 महिलाओं को बाटें गैस कनेक्शन! शौचालय के लोकार्पण के उपरांत विधायक महोदय ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई हिमाचल ग्रहणी सुविधा योजना के तहत 50 महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने कहा कि

भारतीय जनता पार्टी के जाने-माने नेता दिलीप बिष्ट को द्रंग मंडल भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Image
भारतीय जनता पार्टी :-   के द्रंग  क्षेत्र से दलीप बिष्ट एक जानी-मानी हस्ती है जो किसी के परिचय की मोहताज नहीं है  उन्हें द्रंग  मंडल भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुना गया इस खबर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं मैं खुशी की लहर है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्रंग  के विधायक श्री जवाहर ठाकुर जी जिला परिषद सदस्य सूरज ठाकुर जी ब्लॉक समिति के चेयरमैन श्री  अविकल शर्मा जी  चोंतड़ा ब्लॉक समिति सदस्य श्री रविंद्र  ठाकुर काकू समिति सदस्य के चोंतडा ब्लॉक मोहन सिंह ठाकुर ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन  कपूर ठाकुर  व  पूर्व भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष  महत्वपूर्ण व्यक्तियों मैं उपस्थिति दर्ज की। LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से भी श्री दिलीप  बिष्ट जी को बहुत-बहुत मुबारकबाद और शुभकामनाएं, हम उम्मीद करते हैं कि  लोगो का भला करेंगे और अपने नाम को सार्थक करेंगे। धन्यवाद। LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM   महत्वपूर्ण नोट :-  मह

भारतीय जनता पार्टी मंडल जोगिंदर नगर के अध्यक्ष पंकज जमवाल कल पधारेंगे लडभङोल, सभी लोग हैं आमंत्रित!

Image
लड भडोल:- कल सुबह 10:00 बजे लडभङोल न्यू मार्केट में भाजपा जोगिंदर नगर मंडल के अध्यक्ष पंकज जमवाल जी पधारेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कल उनका स्वागत करेंगे। उनके अध्यक्ष बनने की प्रसन्नता में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता न्यू मार्केट से लेकर गैस एजेंसी तक रैली निकालेंगे और उसके बाद लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस बलोटू में मीटिंग की जाएगी जिसमें भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे। अगर कोई पंकज जमवाल जी से मिलना चाहता है तो कल आप लडभङोल में उन से मिल सकते हैं। जोगिंदर नगर मंडल भाजपा से पंकज जमवाल जी को अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ता कल उनका स्वागत रैली निकालकर करेंगे। यह जानकारी ऊटपुर पंचायत के उपप्रधान कल्याण जी ने दी है।डिबडैऊं से  कैप्टन कश्मीर सिंह  तथा ऊटपुर पंचायत के उपप्रधान कल्याण सिन्ह ने पंकज जमवाल को जोगिंदर नगर मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और पंकज जमवाल जी को बधाई दी है। LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से भी श्री पंकज जमवाल जी को बहुत-बहुत मुबारकबाद और शुभकाम

भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल लडभङोल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ वीरेंद्र की अध्यक्षता में हुआ बच्चों का स्वास्थ्य निरीक्षण!

Image
लडभडोल :-  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लडभङोल के निजी स्कूल भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम डॉ वीरेंद्र की अध्यक्षता में हुआ। डॉ वीरेंद्र की अध्यक्षता में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का स्कूल में 2 दिन तक निरीक्षण किया और उनके हेल्थ कार्ड भी बनाए। इस अवसर पर डॉ प्रतिमा ने बच्चों की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए छोटे-छोटे टिप्स भी दिए शरीर को स्वस्थ रखने वाली आदतों के बारे में दी गई जानकारी! डॉ वीरेंद्र ने बच्चों को  स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को नित्य रूप से दांत साफ करने को कहा। उन्होंने बच्चों को बताया कि किस तरह दांत हमें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। उन्होंने बच्चों को सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास हल्का गर्म पानी पीने की सलाह दी। डॉ प्रतिभा ने स्कूल की छात्राओं को उनकी आयु के हिसाब से आने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्कूल की अध्यापिकाओं से भी इस विषय में बातचीत की और उन्हें इस विषय पर बच्चों से खुलकर बात करने को कहा ताकि छात्रा

लडभङोल राजकीय महाविद्यालय में हुआ महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह!

Image
आज राजकीय :-   महाविद्यालय लडभङोल में CSCA सत्र 2019- 2020 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अंजली कुमारी कला स्नातक पंचम सत्र ने अध्यक्ष पद, एकता कला स्नातक द्वितीय वर्ष ने उपाध्यक्ष, शिवानी ठाकुर कला स्नातक प्रथम वर्ष ने सचिव और प्रियंका वाणिज्य स्नातक प्रथम वर्ष ने सह सचिव के पदभार के लिए शपथ ली। इसके अतिरिक्त रुखसाना, कविता ,रीना बीवी, शिल्पा, शालिनी ठाकुर और शबनम ठाकुर ने सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह के पश्चात सभी छात्र पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय के विभिन्न समस्याओं से प्राचार्य को अवगत करवाया। सभी सीटों पर लड़कियों का रहा कब्जा, नारी सशक्तिकरण की मिसाल! दिलचस्प बात यह है कि इस बार सभी पदों पर लड़कियों ने ही कब्जा किया जो कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए नेतृत्व की भावना जागृत करने पर बल दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ अमित कोड़ा, प्रोफैसर संगीता कुमारी  प्रोफैसर यशपाल, प्रोफेसर तिलकराज, प्

खुशखबरी! एथलैटिक्स प्रतियोगिता में गोलवां स्कूल के शिवांग ने जीता सिल्वर मैडल!

Image
लडभडोल:-  मंडी जिला की 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की एथलैटिक्स प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगल में 19 अक्टूबर 2019 और 20 अक्टूबर 2019 को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में राज्य के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोलवां के शिवांग ने दूसरा स्थान हासिल कर सिलवर मैडल जीता। विद्यालय प्रबंधन ने दी शाबाशी और शिवांग का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन! शिवांग की इस उपलब्धि पर पाठशाला के प्रधानाचार्य जी विजय कुमार ने शिवांग को शाबाशी दी है तथा DPE श्री रवि सिंह तथा PET श्री देवेंद्र ठाकुर को मुबारकबाद दी। शिवांग का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हमीरपुर के लिए हुआ है। LADBHAROLNEWS.COM शिवांग कि इस उपलब्धि के लिए शिवांग को तथा शिवांग के परिजनों, अध्यापक वर्ग तथा विद्यालय प्रबंधन को मुबारकबाद देता है। हम शिवांग के उज्जल भविष्य की कामना करते हैं। LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण नोट :-   इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाल

भारतीय जनता पार्टी के जाने-माने नेता पंकज जमवाल को जोगिंदर नगर मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर!

Image
भारतीय जनता पार्टी  :-   के जोगिंदर नगर क्षेत्र से श्री पंकज जमवाल एक जानी-मानी हस्ती है जो किसी के परिचय की मोहताज नहीं है। उन्हें जोगिंदर नगर मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। इस खबर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं,डिबडैऊं से कैप्टन कश्मीर सिंह तथा उटपुर पंचायत के उपप्रधान कल्याण सिंह जी ने प्रसन्नता जाहिर की है और पंकज जमवाल जी को जोगिंदर नगर मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। लडभङोल से राजेश शर्मा(मिंटू), राकेश कुमार जहानु, संजीव कुमार, शेर सिंह उर्फ बिट्टू, विक्रम सिंह उर्फ विक्की कमलजीत,चिगन, सरवन कुमार, राकेश कुमार, काला, ऐब्रन चौहान, रफीक खान ने पंकज जमवाल जी को जोगिंदर नगर मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है और प्रसन्नता व्यक्त की है। LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से भी श्री पंकज जमवाल जी को बहुत-बहुत मुबारकबाद और शुभकामनाएं। इनके पिताजी भी बहुत बड़े समाजसेवी थे, हम उम्मीद करते हैं कि पंकज जमवाल उन्हीं के नक्शे कदम पर चल कर लोगों का भला करेंगे और अपने नाम को सार्थक करेंगे। धन्य

जोगिंदर नगर की कलैहङू पंचायत के गाहरू गांव की एक महिला हुई लापता, परिजन परेशान और बच्चियां बेहाल!

Image
जोगिंदर नगर  :-   के अंतर्गत रोपङी कलैहङू पंचायत के गाहरू गांव की एक 29 वर्षीय विवाहित महिला लापता हो गई है। इस महिला का नाम है नीमो देवी प्रकाशचंद। महिला के लापता होने के कारण उसकी परिजन तथा 2 छोटी बच्चीयां जिनकी आयु 5 और 7 वर्ष है, बेहद परेशान हैं। यह महिला 9 अक्टूबर 2019 से लापता है। दूसरी बार हुई लापता, पुलिस चौकी लडभङोल में दर्ज हुई FIR निमो देवी का विवाह 2012 मैच प्रकाश चंद के साथ हुआ था और इनकी दो बेटियां है। 7 अक्टूबर 2019 को निमो गायब हो गई थी और और उसे पुलिस धर्मपुर से तलाश कर के घर लाई थी और अब यह महिला 9 अक्टूबर 2019 से फिर से लापता है। इस महिला की छोटी छोटी बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है। महिला के पति प्रकाशचंद ने उसकी गुमशुदगी की FIR लडभङोल पुलिस स्टेशन में 9 अक्टूबर 2019 को दर्ज करवाई है। अभी तक महिला का कोई पता नहीं लगा है। पति की पुलिस और जनता से  गुहार,पत्नि नीमो देवी को ढूढ़ने में करे मदद! महिला के घर में ना होने से उसकी बेटियां आरुषि और दीक्षिता रो रो कर बेहाल हैं। महिला का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। परेशान पति ने पुलिस से महिला को शीघ्र ढूंढन

खुशखबरी! लडभङोल के प्रसिद्ध निजी स्कूल भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल के 22 बच्चों ने उत्तीर्ण किया स्पेस ओलंपियाड परीक्षा के प्रथम चरण को!

Image
लडभडोल :-  तहसील के भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल के 22 बच्चों ने स्पेस ओलंपियाड परीक्षा के प्रथम चरण को उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बच्चों की इस कामयाबी से स्कूल प्रबंधन तथा अभिभावक गदगद हैं। स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका शर्मा के अनुसार इस परीक्षा में प्रदेश भर के लगभग 700 स्कूलों ने भाग लिया था। भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया था और उसके 22 बच्चों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है, बच्चों की यह एक सराहनीय उपलब्धि है। अब यह बच्चे परीक्षा के दूसरे चरण में भाग लेंगे और अपने भविष्य की राह को उज्जवल बनाएंगे। दूसरे चरण की प्रतियोगिता में टॉप रहने वाले बच्चे स्पेस कैंप के लिए जाएंगे नासा सिंगापुर और प्रत्येक जिले के टॉपर बच्चे जाएंगे इसरो बेंगलुरु! श्रीमती मोनिका शर्मा के अनुसार दूसरे चरण की इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन टॉपर बच्चे स्पेस कैंप के लिए नासा सिंगापुर जाएंगे और साथ ही प्रत्येक जिले के टॉपर बच्चे इसरो बेंगलुरु में जाएंगे। इसके अलावा जो बच्चे स्कूल लेवल पर टॉप करेंगे वह एनएससी भारत सरकार नई दिल्ली में जाएंगे। स्कूल प

जोगिंदर नगर:- छुट्टी पर आए फौजी जवान पर डोहग के एक युवक ने किया हमला, फौजी हुआ बेहोश!

Image
जोगिंदर नगर :-  सूत्रों के अनुसार जोगिंदर नगर में एक फौजी पर हमला होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस फौजी का नाम है चेतन सपूत्र जगदीश निवासी भडयाङा। चेतन की आयु 25 वर्ष है और वह दिल्ली में सेना  मुख्यालय में तैनात है। चार दिन पहले ही चेतन घर आए थे और वह शहर के डोहग खेल मैदान की नजदीक खाली समय में युवाओं को सेना में भर्ती होने के गुर सिखा रहे थे। बुधवार को डोहग निवासी पारस नायक गाड़ी में अपने अन्य साथियों के साथ मैदान में पहुंचा और उसका चेतन से किसी बात पर विवाद हो गया। बात हाथापाई से मारपीट तक आ पहुंची। इसी बीच डोहग निवासी एक युवक ने तेजधार हथियार से फौजी चेतन पर हमला कर दिया। हमलावर उस किसी के कई हिस्सों में तेज धार हथियार से तब तक हमला करता रहा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। लोगों ने चेतन को छुड़ाया और अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में, केस हुआ दर्ज! इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। सेना के जवान पर हुए हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने और अस्पताल में हंगामा कर पुलिस पर कड़ी कार्रवाई करने का दवाब बनाया। DSP मदन

खुशखबरी! त्रैम्बली गांव के एक युवक वंकिम का सॉन्ग वीडियो "बंदे ये" हुआ youtube पर रिलीस!

Image
जोगिंदर नगर :-   के अंतर्गत त्रैम्बली के एक युवक बंकिम का सॉन्ग वीडियो "बंदे ये"  youtube पर रीलीज हुआ है। वंकिम ने अपना यह गाना अपने दोस्तों व हिमाचली भाइयों को डेडिकेट किया है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें ऑडियो से लेकर वीडियो तक का सारा काम हिमाचलीयों ने किया है।                                वीडियो देखें चंडीगढ में हुई है इस गाने की शूटिंग! इस गाने की शूटिंग चंडीगढ में की गई है। इस वीडियो के डायरेक्टर है निखिल ठाकुर जो कि सरकाघाट से संबंध रखते हैं। इस गाने को म्यूजिक दिया है राघव पठानिया ने। बंकिम के अनुसार इस वीडियो में  दोस्तों की रोजाना दिनचर्या को और रोजमर्रा के संघर्ष को दर्शाया गया है। बंकिम के अनुसार उनका यह गाना उनके दोस्तों को और हिमाचली बंदों को समर्पित है इसलिए उन्होंने इस गाने का नाम "बंदे ये" रखा है। बंकिम का जनता से अनुरोध है कि आप अधिक से अधिक उनके वीडियो को लाइक और शेयर करें तथा उनका उत्साह बढ़ाएं। LADBHAROLNEWS.COM   वंकिम जी को उनका नया सॉन्ग वीडियो youtube पर रीलीज होने की बधाई देता है। हमारा जनता से निवेदन है कि वीडियो को

लडभङोल की खद्दर पंचायत के मंगयाल गांव में 50 लाख की लागत से बनाया जाएगा लडभडोल क्षेत्र का प्रथम एथलैटिक्स स्टेडियम! स्टेडियम की निर्माण हेतु गांव वासियों ने दान की भूमि!

Image
लडभडोल की  खद्दर पंचायत के मंगयाल गांव में     हमारे क्षेत्र का पहला एथलैटिक्स स्टेडियम बनने जा रहा है यह 400 मीटर का ट्रैक है   इसलिए ग्रामवासियों ने भूमि दान की है। यह स्टेडियम लगभग 50 लाख रुपय की लागत में बनेगा। स्टेडियम का निर्माण युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा किया जाएगा। माननीय विधायक प्रकाश राणा ने किया स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास और युवक मंडल को दान की 51 हजार रुपए की धनराशि! हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा जी ने बुधवार को स्टेडियम निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने युवक मंडल को 51 हजार की धनराशि दान की। माननीय विधायक प्रकाश राणा जी ने आश्वासन दिया है स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। इस शिलान्यास के समारोह में विधायक श्री प्रकाश राणा जी के साथ जिला परिषद के सदस्य संजीव शर्मा,ब्लाक समिति सदस्य रवीन्द्र ठाकुर काकू, सुरेश राणा जी, पंचायत खदर के प्रधान विजय कुमार, समिति सदस्य विजय कुमार आदि उपस्थित मौजूद लोग उपस्थित थे। स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को मिलेगा  यहां प्रशिक्षण करने का मौका! स्टेडियम की निर्माण से हमारे क्षेत्र के सैंकड़ों युवाओ

दीपावली के उपलक्ष्य पर युवा शक्ति संगठन लडभङोल आयोजित करने जा रहा है बॉलीवाल ट्रॉफी प्रतियोगिता !

Image
लडभडोल:- पिछले साल की तरह इस साल भी युवा शक्ति संगठन लडभङोल दीपावली के उपलक्ष्य पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। लकिन्द्र सिंह रहेंगे ओपनिंग गैस्ट और माननीय विधायक प्रकाश राणा होंगे क्लोजिंग गेस्ट! जी हां, वॉलीबॉल की इस ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए लकिन्द्र सिंह उर्फ लक्की (यूनाइटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका में सैटल ) ओपनिंग गैस्ट रहेंगे तथा हमारे माननीय विधायक प्रकाश राणा जी क्लोजिंग गेस्ट रहेंगे। लकिन्द्र सिंह पंतेर गांव के निवासी हैं और पिछले साल भी यही कि इस ईवैन्ट के लिए चीफ गेस्ट बने थे। विजेता टीम को दी जाएंगी नगद ईनाम राशि! इस बार युवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि इस बार तीनों टीमों को सम्मानित किया जाएगा। पहला इनाम 15,000 रुपए दिया जाएगा और दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 8100 रुपए इनाम दिया जाएगा तथा तीसरा पुरस्कार 3100 रुपए दिया जाएगा। युवा शक्ति संगठन ने यह निर्णय भी लिया है कि इस प्रतियोगिता के लिए केवल अपनी विधानसभा क्षेत्र के खिलाडी ही हिस्सा लेंगे। बाहर की टीम मान्य नहीं होगी। लास्ट टीम की एंट्री 24 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक हो

आवश्यक सूचना:-बैजनाथ-लडभङोल कांडा पत्तन सड़क पर डोल और चपलू पुल पर कल रहेगा अढ़ाई घंटे यातायात बंद!

Image
जोगिंदर नगर :-    उपमंडल के अंतर्गत बैजनाथ लडभङोल कांडा पत्तन सड़क पर किलोमीटर 21/840 ( चपलू पुल) तथा किलोमीटर 40/845 (डोल पुल) पर दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को MBIU VEHICLE द्वारा निरीक्षण किया जाना निर्धारित है जिसके मद्देनजर उपरोक्त स्थानों पर यातायात रोका जाना अनिवार्य है। डोल पुल पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और चपलू पुल पर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा यातायात बंद! अतः दिनांक 16 अक्टूबर 2019 को डोल पुल किलोमीटर 40/ 845 पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और चप्पलु पुल पर किलोमीटर 21 /840 पर दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक यातायात बंद रहेगा। यह जानकारी भवन एवं मार्ग मंडल जोगिंदर नगर के अधिशासी अभियंता ईवीएम ठाकुर ने LADBHAROLNEWS.COM को दी है। उन्होंने आम जनमानस से सहयोग की अपील की है। LADBHAROLNEWS.COM यह सूचना भवन एवं मार्ग मंडल जोगिंदर नगर  के अधिशासी अभियंता द्वारा जनहित के लिए जारी करता है कि 16 अक्टूबर 2019 को डोल पुल पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और चप्पलु पुल पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक यातायात बंद रहेगा। सभी से सहयोग का आग्र