BREAKING NEWS:

पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) दिनांक 01-10-2026 को पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की। इस बैठक मे वन विभाग की तरफ से वन रक्षक व राजस्व विभाग की तरफ से ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने सरकारी पदाधिकारी के रूप मे अपनी उपस्थिति दर्ज की। ग्राम सभा भडोल के लोगों ने सामुदायिक व व्यक्तिगत अधिकार का दावा भरा है। आज ग्राम सभा भड़ोल ने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों की दावा फाईलों की जांच पड़ताल करवाई। कुछ दावेदार ऐसे है जिनके 1960 के बंदोवस्त के समय के कब्जे लगे हुए है और कुछ दावेदार निवास का दावा कर रहे है और सभी दावेदारों ने अपने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों मे कानून के हिसाब से साक्ष्य लगाऐ है जो उनके दावों को सही साबित करते है। इस बैठक मे विशेष रूप से बैजनाथ किसान सभा सचिव विचित्र सिंह व किसान सभा सदस्य व उपप्रधान ग्राम पंचायत बाग से अवतार सिंह जी और वन अधिकार कमेटी प्रधान श्री रणजीत सिंह चौहान, वन अधिकार कमेटी सचिव सुरेन्द्र शर्मा व सदस्य अनिमेश अवस...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह में आज 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों को भावभीनी विदाई पार्टी का आयोजन किया।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह में आज 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों को भावभीनी विदाई पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम के दौरान 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12 वीं के छात्रों को स्मृति चिन्ह के रूप में उपहार भेंट किए। प्रधानाचार्य  कृष्ण कुमार ने संबोधित करते हुए छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।विदाई समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित भी किया गया। मिस्टर पर्सनालिटी के खिताब से नमन राणा और अभय, जबकि मिस पर्सनालिटी का खिताब कुमारी आंचल को प्रदान किया गया। इसी तरह मिस्टर फेयरवेल का सम्मान आदीतय ठाकुर और शुभम को, तथा मिस फेयरवेल का खिताब तमन्ना को मिला।इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी सम्मानित अध्यापक एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Comments