BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

सिमस में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर संपन्न,170 लोगों ने उठाया लाभ, प्रधान विवेक जसवाल ने किया शुभारंभ


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमस में शुक्रवार को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर का विधिवत शुभारंभ ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत है। शिविर में डॉ. उपासना, डॉ. मीनाक्षी और डॉ. शालू की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। उनका सहयोग एपीओ संजय कुमार और एपीओ अमित राणा ने किया। शिविर के दौरान लगभग 170 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विभाग की ओर से रोगियों को निशुल्क औषधियाँ वितरित की गईं। इसके अलावा शिविर में खून की जांच, हीमोग्लोबिन टेस्ट और शुगर टेस्ट आदि भी मुफ्त किए गए, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिला। उप-मंडलीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. रक्षपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से हर महीने इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इन शिविरों में आकर अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाएं और सरकारी सुविधाओं का लाभ उएं।


Comments