Posts

Showing posts from October, 2025

BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में ‘पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में ‘रेड रिबन क्लब’ व ‘राजनीति विज्ञान’ विभाग के संयुक्त त्त्वाविधान में 29 सितंबर से ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा सप्ताह’ मनाया जा रहा है। जिसमे महाविद्यालय के विद्यर्थियों को जागरूक बनाने हेतु दैनिक स्तर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम का शुभारम कार्यकारी प्राचार्य प्रो संजीव कुमार के द्वारा किया गया। इन्होने विद्यर्थियों का आवाहन किया कि वे अपने आप को तथा समाज को प्रत्येक नशे से दूर रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोयिका डा प्रीति ने बताया कि नशा व्यक्ति, समाज और देश को अंदर से खोखला कर देता है और इस से दूरी बनाये रखना ही हितकारी है। अतः इस विषय को केंद्र मे रखते हुये आज ‘नशा मुक्त भारत’ प्रसंग के तहत ‘पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन गया । जिसमे महाविद्यालय के लगभग 20 विद्यर्थियों के द्वारा भाग लिया गया।