Posts

Showing posts from July, 2025

BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

लडभड़ोल तुलाह की बेटी श्वेता ने सौंदर्य प्रतियोगिता में रचा इतिहास

Image
  लडभड़ोल (मिंटू शर्मा)। शिमला में आयोजित उत्तर भारत की सुंदरियों की सौंदर्य प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस की महिला पुलिस आरक्षी श्वेता सिंह ने शीर्ष तीन में विजेता बनकर प्रदेश का सात राज्यों में नाम रोशन कर इतिहास रच दिया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में संपन्न हुई इस सौंदर्य प्रतियोगिता में लडभड़ोल से संबंध रखने वाली महिला पुलिस आरक्षी श्वेता ने बैस्ट इन रैंप वॉक में पहला और उत्तर भारत की मिस सुंदरी के खिताब में शीर्ष विजेताओं में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उतराखंड, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा से शामिल हुई नामी सुंदरियों के साथ कांटे की टक्कर में सोलन की आशिमा कनवर, कांगड़ा की ईशिता राणा और मंडी से श्वेता सिंह ने शीर्ष तीन पर शामिल होकर यह इतिहास रचा है। वीरवार को अपनी इस सफलता की जानकारी देते हुए स्वयं श्वेता सिंह ने बताया कि मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने सौंदर्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया है। हिमाचल पुलिस के बिलासपूर के बस्सी की पांचवीं वाहिनी में बीते तीन सालों से तैनात जोगिंद्रनगर की श्व...

संजय कुमार बने प्राथमिक शिक्षक संघ चौन्तडा-2 के प्रधान।

Image
लडभड़ोल ( मिंटू शर्मा) दिनांक 6-7-2025 को प्राथमिक शिक्षक संघ चौन्तडा -2 इकाई जिला मंडी हिमाचल प्रदेश में तीन वर्षीय चुनाव हुए। इस में श्री संजय कुमार मुख्य शिक्षक जमथला ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 16 मतों से पराजित किया। प्रधान श्री -संजय कुमार  उप प्रधान श्री राज कुमार  मुख्य सचिव श्री संजीव कुमार  कोषाध्यक्ष श्री अजय कुमार  मुख्य संयोजक  कुलदीप सिंह  सह सचिव  होशियार सिंह  प्रधान महिला श्रीमती आशू भाटिया  मुख्य सलाहकार  संजय राणा CHT  श्री राजेश कुमार श्रीमती मनु ठाकुर (मुख्य सचिव महिला।