BREAKING NEWS:

पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) दिनांक 01-10-2026 को पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की। इस बैठक मे वन विभाग की तरफ से वन रक्षक व राजस्व विभाग की तरफ से ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने सरकारी पदाधिकारी के रूप मे अपनी उपस्थिति दर्ज की। ग्राम सभा भडोल के लोगों ने सामुदायिक व व्यक्तिगत अधिकार का दावा भरा है। आज ग्राम सभा भड़ोल ने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों की दावा फाईलों की जांच पड़ताल करवाई। कुछ दावेदार ऐसे है जिनके 1960 के बंदोवस्त के समय के कब्जे लगे हुए है और कुछ दावेदार निवास का दावा कर रहे है और सभी दावेदारों ने अपने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों मे कानून के हिसाब से साक्ष्य लगाऐ है जो उनके दावों को सही साबित करते है। इस बैठक मे विशेष रूप से बैजनाथ किसान सभा सचिव विचित्र सिंह व किसान सभा सदस्य व उपप्रधान ग्राम पंचायत बाग से अवतार सिंह जी और वन अधिकार कमेटी प्रधान श्री रणजीत सिंह चौहान, वन अधिकार कमेटी सचिव सुरेन्द्र शर्मा व सदस्य अनिमेश अवस...

सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान के मार्गदर्शन में तथा क्लब के संयोजक प्रो. पंकज कुमार के निर्देशन में किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारों एवं संदेशों के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रकाश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम संयोजक प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।



Comments