BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

जिला मंडी के तहसील लडभड़ोल के गांव छोटी बाग़ (पंडोल) की दीक्षा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हुआ है और वह कर्नाटक में होने वाली 13वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी

 


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के  तत्वधान से कर्नाटक पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा 26 नवंबर से 28 सितंबर तक 13 वीं प्री, सब- जूनियर और जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक  में किया जा रहा है 

 इस बारे में जानकारी देते हुए कराटे कोच राकेश कुमार ने  बताया कि इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के तत्वाधान में कर्नाटक पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा जिला इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जिला कौपल कर्नाटक में 13वीं प्री , सब जूनियर व जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 सितंबर तक किया जा रहा है।  जिसमें जिला मंडी के तहसील लडभड़ोल के गांव छोटी बाग़ (पंडोल) की दीक्षा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हुआ है और वह कर्नाटक में होने वाली 13वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी 

 आपको बता दें की दीक्षा पहले भी इस तरह की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन दे चुकी हैं तथा नेशनल लेवल में तीसरी बार अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही हैं  वर्तमान में दीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैजनाथ में दसवीं कक्षा की छात्रा है उनके पिता पवन कुमार निजी कंपनी में कार्यरत हैं तथा माता रीना देवी गृहणी है  दीक्षा की इस उपलब्धि से समूचे लडभड़ोल क्षेत्र में खुशी का माहौल है


Comments