BREAKING NEWS:

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव गुलाणा में चोरी का एक मामला सामने आया है।

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव गुलाणा में चोरी का एक मामला सामने आया है। बता दे कि गुलाणा में बीती रात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के घर से अज्ञात तत्वों ने संधेमारी लगाकर चोरी करने का प्रयास किया हैं। गांव की ही पड़ोसी महिला जब सुबह जब अपनी गौशाला तरफ जा रही थी तो उसने यहां घर का ताला टूटा हुआ पाया और अज्ञात तत्वों द्वारा ट्रंक और अटैची बार आंगन में फेंकी हुई देखी। इसके बाद पड़ोसियों द्वारा कमला देवी पत्नी स्वर्गीय चमेल सिंह को इसकी जानकारी दी गई जो की निजी कार्य के चलते 5 दिनों से शिमला में है। मैन लॉक का दरवाजा एक साइड से लॉक तोड़ा गया और साथ ही उपरी मंजिल के ताले तोड़े गए जिसमें कुछ नगदी और चांदी को अज्ञात तत्व चुरा ले गए हैं। पुलिस को दी फ़ोन के माध्यम से शिकायत में कमला देवी के बेटे आशुतोष कुमार के अनुसार घर से 200 ग्राम चांदी की झांझर और साथ ही 3000 कैश अज्ञात तत्व चुरा ले गए हैं। मौके पर पहुंची लडभड़ोल पुलिस ने जायजा लिया ओर बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं। 

विद्युत उपमंडल लडभड़ोल में गुरुवार को अभियंताओं और कर्मचारियों ने सरकार की नई नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) विद्युत उपमंडल लडभड़ोल में गुरुवार को अभियंताओं और कर्मचारियों ने सरकार की नई नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जॉइंट एक्शन फ्रंट बैनर तले एकजुट होकर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस विरोध का मुख्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विद्युत संशोधन अधिनियम-2025 और बिजली बोर्ड के निजीकरण की कोशिशें रहीं। एम्पलाइज यूनियन लडभड़ोल के सदस्यों ने कहा कि यह अधिनियम कर्मचारियों के अस्तित्व पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजीकरण की आड़ में विभाग को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने की साजिश रची जा रही है, जिससे कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि आम जनता की भी है। निजीकरण का सीधा अर्थ महंगी बिजली है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन फैसलों को वापस नहीं लिया,तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर महासंघ के सचिव देवराज ठाकुर ने सभी से एकजुट रहने की अपील की। प्रदर्शन में सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं सहित कर्मचारियों ने भाग लिया।







Comments