BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल: 'विकसित भारत की संकल्पना' पर छात्रों ने उकेरी भविष्य के भारत की तस्वीर

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा  लड़भड़ोल स्थित भारतीय ज्ञान पीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'विकसित भारत की संकल्पना' विषय पर चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि युवा पीढ़ी भविष्य के भारत की कैसी तस्वीर देखती है, वे देश में क्या सकारात्मक बदलाव चाहते हैं और किन मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं। ​प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से अपने रचनात्मक विचारों को कैनवास पर उतारा। वहीं, निबंध लेखन में छात्रों ने 'अपने सपनों के भारत' का विस्तार से वर्णन किया। बच्चों ने लिखा कि भविष्य के भारत में शिक्षा प्रणाली कैसी होनी चाहिए, नागरिकों को किस तरह के अधिकार मिलने चाहिए और देश की आर्थिक तरक्की के लिए कौन-से नए उद्योग शुरू किए जाने चाहिए। सबसे प्रमुख रूप से, छात्रों ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश को आगे रखकर काम करना चाहिए। ​ प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: ​ चित्रकला प्रतियोगिता: प्रतीक्षा ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और दक्षिल चौहान ने तृत...

खण्ड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल के अधीन आशा कार्यकर्ता के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

                                                                                           सांकेतिक फोटो
जोगिंदर नगर , 24 फरवरी।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल के अन्तर्गत आशा कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी लड़भड़ोल विजय धीमान ने बताया कि ग्राम पंचायत रोपड़ी के वार्ड नंबर 1, 2 व 3 के लिए एक आशा कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत भड़याड़ा बुहला के वार्ड नंबर 3 व 4 के लिए एक आशा कार्यकर्ता का पद भरा जाना है।

उन्होंने बताया कि संबंधित वार्ड से इच्छुक महिलाएं 5 मार्च 2026 सायं 5:00 बजे तक खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लड़भड़ोल में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन हेतु महिला का आठवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आवेदिका की आयु 25 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा आवेदिका का संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

बीएमओ ने आगे बताया कि इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं, जिसमें आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों), विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर बीएमओ कार्यालय लड़भड़ोल में जमा करवाए जा सकते हैं।

Comments