Posts

Showing posts from June, 2019

BREAKING NEWS:

जोगिन्दर नगर में पोस्टल बैलेट मतदान को 21 मई से चलेगा विशेष अभियान-मनीश चौधरी घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को 12 टीमें गठित, 960 पात्र मतदाता करेंगे मतदान

Image
  जोगिन्दर नगर, 17 मई- सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित 960 पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से 24 मई तक घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 12 टीमों का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर 960 पात्र मतदाताओं जिनमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के 880 तथा 80 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं ने फार्म 12 डी भरकर रिटर्निंग अधिकारी को संबंधित बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध करवाए हैं। अब इन सभी पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जो आगामी 24 मई तक जारी रहेगी। इस बीच किसी कारणवश छूटे हुए मतदाताओं की पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया को 25 व 26 मई को पूरा किया जाएगा। साथ ही बताया कि जिन मतदाताओं को प

लड भडोल इलाके की एक और बेटी सुनयना तनवाल ने रोशन किया इलाके का नाम । BSc non medical 6th semester मे हासिल किए 85% marks और O+ Grade

Image
लड भडोल इलाके की एक और बेटी सुनयना तनवाल ने रोशन किया इलाके का नाम ।  BSc non medical 6th semester मे हासिल किए 85% marks और O+ Grade    जी हां पाठकगण, हमारे इलाके की एक और बेटी सुनयना तनवाल D/o मनीराम & वनीता देवी गांव  सनेहङ ने BSc 6th semester मे 85% marks और O+ Grade हासिल किया है। सुनयना ने हमारे इलाके का नाम रोशन किया है।  यह लड़की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल की छात्रा रह चुकी है।  सुनयना तनवाल प्रवक्ता बनकर देश की सेवा करना चाहती है। सुनयना ने B.Sc. non medical पालमपुर के कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय से की है। इनके पिता मनीराम एलआईसी एजेंट है और माता बनिता देवी ग्रहणी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने शिक्षकों को दिया है जिनके मार्गदर्शन के कारण यह संभव हुआ है।सुनयना बतौर प्रवक्ता अपनी सेवाएं देकर देश की सेवा करना चाहती हैं। LADBHAROLNEWS.COM सुनयना और उसके परिजनों को सुनयना की सफलता पर हार्दिक बधाई देता है। हम उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। ईश्वर करे कि हमारे इलाके की युवा शक्ति हमारे क्षेत्र क

लड भडोल के हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पुरानी छात्रा गांव सिल्ह की सोनिया ने B.Sc 6th semester में हासिल किया A++ Grade. आर्मी ऑफिसर बन कर रोशन करना चाहती हैं नाम सिल्ह गांव की सोनिया।

Image
लड भडोल के हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पुरानी छात्रा गांव सिल्ह की सोनिया ने B.Sc 6th semester  में हासिल किया A++ Grade. आर्मी ऑफिसर बन कर रोशन करना चाहती हैं नाम सिल्ह गांव की सोनिया।  सोनिया पाठकगण, एक बार फिर से हमारा क्षेत्र सुर्खियों में छाने जा रहा है। हरि गंगा नंदन  पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पुरानी छात्रा सोनिया सुपुत्री कृष्ण सिंह/ निर्मला देवी गांव सिल्ह ने B.Sc. non medical 6th semester मे A++ GRADE हासिल किया है। इनसे पिता श्री कृष्ण सिंह आर्मी में कार्यरत हैं और माता निर्मला देवी ग्रहणी है। वर्तमान में सोनिया पालमपुर के कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज मैं शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इससे पहले भी सोनिया ने बारवीं कक्षा में 82% marks हासिल किए थे तब वह हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा थी। आर्मी ऑफिसर बन कर रोशन करना चाहती हैं नाम। : सोनिया आर्मी ऑफिसर बन कर देश का नाम रोशन करना चाहती है। उन्होंने अपनी सफलता का सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने शिक्षकों को दिया है। हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ

अपने जनकल्याण कार्य के लिए सुर्खियों में छाया लड भडोल क्षेत्र का हिम युवा जनकल्याण संगठन।

Image
अपने जनकल्याण कार्य के लिए सुर्खियों में छाया लड भडोल क्षेत्र का हिम युवा जनकल्याण संगठन। : पाठकगण ,लड भडोल का हिम युवा जनकल्याण  संगठन जरुरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता करता है। एक बार फिर से अपने जन कल्याणकारी कार्यों के लिए हिम युवा जनकल्याण संगठन सुरखियो में छाने जा रहा है। : इस बार हिम युवा जन कल्याण संगठन ने क्योंना गांव डाकघर लांगणा तहसील जोगिंदरनगर की सुषमा देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय मानसिंह को संगठन की ओर से ₹ 10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। : Ladbharolnews.com हिम युवा जनकल्याण संगठन के इन कल्याणकारी प्रयासों की भरसक अनुशंसा करता है। : अगर कोई सज्जन व्यक्ति परोपकारी कार्य हेतू आर्थिक सहायता करना चाहता है तो नीचे दिए गए हिम युवा जनकल्याण संगठन के खाते में पैसे डाल सकता है। आपकी कोशिश किसी जरुरतमंद को राहत दे सकती है। धन्यवाद।

लड भडोल क्षेत्र के बनांदर में होगा जन मंच का आयोजन। 14 पंचायतों की समस्याओं का किया जाएगा निपटारा।

Image
लड भडोल क्षेत्र के बनांदर में होगा जन मंच का आयोजन। 14 पंचायतों की समस्याओं का किया जाएगा निपटारा।                                                  : पाठकगण, जनमंच लोगों की समस्याओं के फोरी निपटारे का मंच है। जन मंच कार्यक्रम का उद्देश्य जरुरतमंद की समस्याओं को घर द्वार पर जाकर सुनना और उनकी समस्याओं का मौके पर हल करना है। : 7 जुलाई को लड भडोल तहसील की ममाण पंचायत बनांदर मे जन मंच का आयोजन किया जाएगा की अध्यक्षता IPH मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे। इस जनमंच के सफल आयोजन को लेकर SDM अमित मेहरा विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक का आयोजन कर चुके हैं। : लड भडोल की 14  पंचायतों की समस्यायो का किया जाएगा निपटारा। : जनमंच कार्यक्रम के तहत लड भडोल की 14 पंचायते जिनमें ममाण,पीहड,सिमस,रोपडी,बाग,गोलवा,खददर,कथोण,ऊटपुर, लड भडोल, खुडडी,मतेहड,ऊपरीधार,दलेड शामिल है, यहां के निवासियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। इन पंचायतों के निवासी 7 जुलाई को अपनी समस्याएं जन मंच में बता सकते हैं। : जन मंच कार्यक्रम के दौरान    मिलेगी विभिन्न सुविधाएं। : 7 जुलाई को हो

लड भडोल के हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने जीती विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं। स्कूल प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर ने बच्चों को दी शाबाशी।

Image
लड भडोल के हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने जीती विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं। स्कूल प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर ने बच्चों को दी शाबाशी।                        पाठकगण, खेले मनुष्य का सर्वांगीण विकास करती है। खेलो  में शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ लीडरशिप क्षमता का भी विकास होता है। चाहे हार हो या जीत, खेले खिलाडी को हर परिस्थिति में एक समान रहने की शिक्षा देती है और मानसिक स्तर पर संबल बनाती है।                         : लड भडोल के हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगितायो में हिस्सा लिया और जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। : ग्यारवी कक्षा से वंशिका भाषण प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। : अंडर 19 वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल की छात्राएं रनर अप रही। सांस्कृतिक गतिविधियां में ग्यारवीं कक्षा की छात्राए रनर रही।          :   Plus One  कक्षा की छात्रा अर्चना ठाकुर solo song   प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। : अंडर 14 वर्ग में 8th कक्ष

जरूरतमंदो की आशाओं के दीप जलाता हुआ नजर आ रहा है लडभडोल क्षेत्र का हिम युवा जन कल्यान संगठन ।

Image
जरूरतमंदो की आशाओं के दीप जलाता हुआ नजर आ रहा है लडभडोल  क्षेत्र का हिम युवा जन कल्यान संगठन ।                                                 : पाठगण, लडभडोल का हिमयुवा जन कल्याण संगठन जरूतमंदो की सहायता के लिए अग्रसर है । यह संगठन विपत्ती के मारे लोगों की सहायता के लिए काम करता है। कोलंग के दिवंगत मनोहर लाल के परिवार को दी 10,000 हजार की आर्थिक सहायता । : कुछ दिन पहले गांव रांगडा सारूण p.o.कोलंग के मनोहर लाल जिनकी आयु 41 वर्ष की थी , उन्हें आचानक दिल का दौरा पडा और उनका निधन हो गया । दिवंगत मनोहर लाल अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चो को छोड़ गया है । परिवार की आर्थिक स्थिती भी ठीक नही है । :  लडभडोल के त्रैम्बली पंचायत के ढुघ गांव के पान सिंह को भी दी 10,000हजार रूपये की आर्थिक सहायता । : लडभडोल की त्रैम्बली पंचायत के दुध गांव के पान सिंह का 18 वर्षीय पुत्र अमन दिव्यांग है । वह अपने पुत्र का ईलाज  आयुर्वेदिक धर्मशाला से करवा रहे है ।  जिसका खर्चा हर महीने 3 हजार से ऊपर आता है। इस परिवार की भी आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है  हिम युवा जन कल्याण संगठन   ने पान सिंह

लड भडोल की ऊटपुर पंचायत के अंतर्गत भ्रां के गलू के पास मनरेगा में कार्यरत महिलाएं निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हुए।

Image
लड भडोल की ऊटपुर पंचायत के अंतर्गत  भ्रां के गलू के पास मनरेगा में कार्यरत महिलाएं निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हुए।                                                 : मनरेगा एक रोजगार गारंटी योजना है जिसे 2 अक्टूबर 2005 को विधान द्वारा अधिनियमित किया गया। यह योजना प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी ग्रामीण परिवार के उन व्यस्क सदस्यों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराती है जो प्रतिदिन 220 रुपए की  साविधिक न्यूनतम मजदूरी पर सार्वजनिक कार्य संबंधित अकुशल मजदूरी करने के लिए तैयार है। : नियत कार्य बल का करीब 1 तिहाई महिलाओं से निर्मित है। इससे जहां महिला अपना खर्चा निकाल पा रही है वही सरकार को भी सार्वजनिक कार्य में अपना सहयोग दे रही है। कार्यक्षेत्र हो या घर महिलाएं अपना दायित्व बखूबी से निभाती है।                                                                                                                                        आप वीडियो भी देख सकते हैं : आजकल उटपुर पंचायत के अंतर्गत भरा गांव के गलू के समीप मनरेगा का कार्य चला हुआ है जिसे महिलाएं ब

लड भडोल के पंजालग मे under fourteen वर्ग में लड़कों की खेल प्रतियोगिताएं हुई समाप्त। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड्ड भडोल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने बाजी मारी।

Image
लड भडोल के पंजालग मे under fourteen वर्ग में लड़कों की खेल प्रतियोगिताएं हुई समाप्त। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड्ड भडोल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने बाजी मारी।                                                                  : आज पंजालग मे अंडर 14 वर्ग में लड़कों की खेल प्रतियोगिताएं समाप्त हो गई। कैप्टन मदनलाल शर्मा समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे।  वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड भडोल की विजयी रही और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह की टीम रनर रही। सबकी प्रतियोगिता में राज के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल की टीम विजय रही और लागणा की टीम रनर रही। : बैडमिंटन प्रतियोगिता में पंडोल स्कूल विनर रहा और लड भडोल की टीम रनर रही। : खो खो प्रतियोगिता में बाग पंडोल  स्कूल की टीम विजयी रही और पपलोटू स्कूल की टीम रनर रही। : सांस्कृतिक गतिविधियों में हिम फ्लावर पब्लिक स्कूल प्रथम रहा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल की टीम दूसरे स्थान कर रही। : शतरंज प्रतियोगिता में राज्यकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उटपुर

लड भडोल के हरि गंगा नंदन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे अत्यंत उत्साह से मनाया गया विश्व योग दिवस। स्कूल प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा अध्यापिका श्रीमती ज्योति ने बच्चों को सिखाई विभिन्न योग आसन।

Image
लड भडोल के हरि गंगा नंदन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे अत्यंत उत्साह से मनाया गया विश्व योग दिवस। स्कूल प्रबंधक  प्यार चंद ठाकुर की अध्यक्षता में शारीरिक शिक्षा अध्यापिका श्रीमती ज्योति ने बच्चों को सिखाई विभिन्न योग आसन।     : शारीरिक शिक्षा अध्यापिका श्रीमती ज्योति ने बच्चों को विभिन्न योगासन, योग मुद्राए , प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करने की विधि बताई और उन्हें योग करना सिखाया। बच्चों को योग करने के उचित तरीकों के बारे में समझाया गया                                            : आज लड भडोल में विश्व योग दिवस की धूम रही। लड भडोल के प्रथम निजी स्कूल हरि गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आज योग दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। : विद्यालय प्रबंधन प्यार चंद ठाकुर ने विद्यार्थियों को पतंजलि के अष्टांग योग के बारे में जानकारी दी। : बच्चों ने भी अत्यंत उत्साह के साथ विभिन्न योग मुद्राओ को सीखा। : उन्होंने कहा कि योग ऋषि पतंजलि के अनुसार आत्मा की शुद्धिकरण के लिए मन का शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है और मन तभी शुद्ध होगा जब इंसान का

लड भडोल महाविद्यालय मे हो रहा पहले सत्र के लिए विद्यार्थियों का दाखिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर रही नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन।

Image
लड भडोल महाविद्यालय मे हो रहा पहले सत्र के लिए विद्यार्थियों का दाखिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर रही नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन।                                                           : लड भडोल महाविद्यालय में प्रथम सत्र के लिए विद्यार्थियों का दाखिला जारी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पहले सत्र के लिए दाखिले के लिए आए नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रही है। : इस कार्य हेतु मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष तरुण कुमार, अक्षय और विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक सचिन तनवाल मौजूद रहे। : ABVP यानी कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के  इस काम के लिए Ladbharolnews.com  विद्यार्थी परिषद के सदस्यों की अनुशंसा करता है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व योग दिवस। प्रधानाचार्य वासुदेव जसवाल तथा शिक्षकों की उपस्थिति में करवाया गया बच्चों को योग।

Image
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व योग दिवस। प्रधानाचार्य वासुदेव  जसवाल तथा शिक्षकों की उपस्थिति में करवाया गया बच्चों को योग।              ब [6/21, 3:16 PM] Shailja Sharma: आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल में विश्व योग दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य वासुदेव जसवाल की अध्यक्षता में अध्यापक वर्ग ने बच्चों को योग तथा विभिन्न योग मुद्राओ की जानकारी दी। : योग गुरु भीम सिंह चौहान द्वारा प्रधानाचार्य  वासुदेव जसवाल की अध्यक्षता में पतंजलि के अष्टांग योग की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में बताया गया तथा लाभ दायक योग आसन तथा अनेक प्राणायाम मुद्राए करवाई गई। : पतंजलि के अनुसार स्वस्थ जीवन शैली के लिए शुद्ध शरीर का होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि तन शुद्ध होगा तभी मन शुद्ध होगा। जब मन शुद्ध होगा तभी मनुष्य  की आत्मा शुद्ध होगी। : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व योग दिवस। प्रधानाचार्य वासुदेव  जसवाल तथा शिक्षकों की उपस्थिति में करवाया गया बच्चों को योग।

लड भडोल के Pinegrove International School मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम। अध्यापकों ने बच्चों को सिखाई विभिन्न योग मुद्राएं।

Image
लड भडोल के Pinegrove Public International School मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम। अध्यापकों ने बच्चों को सिखाई विभिन्न योग मुद्राएं।                                                                : आज विश्व योग दिवस के अवसर पर Pinegrove International School   मैं योग दिवस  मनाया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को विषय में जानकारी दी। : बच्चों को विभिन्न  प्रकार की योग मुद्राओ, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार कि सही विधि बताई और योग करना सिखाया। : बच्चों को योग से होने वाले लाभो के बारे में जानकारी दी गई। : LADBHAROLNEWS.COM  पाइनग्रोव इंटरनेशनल स्कूल के इस प्रयास की सराहना करता है। आप सबको योग दिवस की बधाई। स्वस्थ जीवन शैली अपनाईए। योग करिए और रोग मुक्त रहिए।

लड भडोल के भारती ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

Image
लड भडोल के भारती ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। आचार्य श्री अश्वनी कुमार और रिटायर्ड प्रधानाचार्य विजय कांत शर्मा ने बच्चों को सिखाई योग मुद्राएं।                                                             अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर आज लड भडोल के भारतीय ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल मैं योग दिवस को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बच्चों को योग के विषय में जानकारी दी और भारतीय जीवन शैली को अपनाने की बात कही।                      । आचार्य अश्वनी कुमार और रिटायर्ड प्रधानाचार्य विजयकांत शर्मा ने बच्चों को विभिन्न योग मुद्राओ के बारे में जानकारी दी और उन्हें सिखाया। आचार्य अश्वनी कुमार और रिटायर्ड प्रधानाचार्य विजयकांत शर्मा ने बच्चों को सूर्य नमस्कार करने की विधि बताई और सूर्य नमस्कार करना सिखाया और साथ ही में उन्हें सूर्य नमस्कार रोज करने की सलाह दी। आचार्य अश्वनी कुमार ने बच्चों के साथ मिलकर विभिन्न आसन व प्राणायाम किए और उनसे मिलने वाले लाभ के ब