BREAKING NEWS:

लडभड़ोल महाविद्यालय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Image
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में आज छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य भी मानव जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन प्रो. संजीव कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक समस्याओं को छुपाने के बजाय उन पर खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को तनाव मुक्त रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के कई व्यावहारिक तरीके भी बताए। इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों द्वारा उनका उचित मार्गदर्शन किया गया।

सनहाली गाँव के रविंद्र सिंह को मिला राष्ट्रीय वीर रत्न पुरस्कार


लडभड़ोल (मिंटूशर्मा ) मंडी ज़िले के सनहाली गाँव से ताल्लुक रखने वाले  रविंद्र सिंह को राष्ट्रीय वीर रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और युवाओं को जागरूक करने के लिए किए गए प्रयासों के चलते दिया गया।
सम्मान ग्रहण करते हुए रविंद्र सिंह ने कहा—

"जो पैसे मेरे स्वागत में खर्च किए जा रहे हैं, अगर वही गरीब बच्चों और ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचा दिए जाएँ, तो वही असली सम्मान होगा।"

उनकी इस सोच ने लोगों का दिल जीत लिया और सनहाली गाँव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया l रविंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में लिखा, “मेरे छोटे से सहयोग से यदि किसी मासूम के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो वही मेरी असली खुशी है।”उनकी इस अपील को लोगों ने सराहा है और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।


Comments