Posts

Showing posts from September, 2020

BREAKING NEWS:

जोगिन्दर नगर में पोस्टल बैलेट मतदान को 21 मई से चलेगा विशेष अभियान-मनीश चौधरी घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को 12 टीमें गठित, 960 पात्र मतदाता करेंगे मतदान

Image
  जोगिन्दर नगर, 17 मई- सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित 960 पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से 24 मई तक घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 12 टीमों का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर 960 पात्र मतदाताओं जिनमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के 880 तथा 80 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं ने फार्म 12 डी भरकर रिटर्निंग अधिकारी को संबंधित बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध करवाए हैं। अब इन सभी पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जो आगामी 24 मई तक जारी रहेगी। इस बीच किसी कारणवश छूटे हुए मतदाताओं की पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया को 25 व 26 मई को पूरा किया जाएगा। साथ ही बताया कि जिन मतदाताओं को प

BREAKING NEWS :- जोगिंदर नगर के चौंतङा बाजार में दूसरा कोरोना पॉजिटिव केस! 2 दिनों के लिए बंद रहेगा चौंतङा बाजार!

Image
उपमंडल जोगिंदर नगर के चौंतङा में आज संक्रमण का दूसरा केस आया है।चौंतङा में एक युवक संक्रमित पाया गया है। जिसके चलते व्यापार मंडल ने यह निर्णय लिया है कि स्थानीय बाजार आगामी 2 दिनों के लिए बंद रहेगा। पिछले कल भी एक युवक संक्रमित पाया गया था और आज दूसरा केस आने के बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अविनाश धवन के अनुसार व्यापार संघ चौंतङा ने यह निर्णय लिया है कि अगले दो दिनों तक बाजार बंद रहेगा। हमारी जनता से अपील है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। घर से बाहर जाते समय मास का प्रयोग करना ना भूलें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य

महत्वपूर्ण सूचना! पंचायत ऊटपुर से घर लौटते हुए शमशेर सिंह सुपुत्र मंगतराम का गिरा पर्स! अगर किसी को मिलता है तो लौटाने की करें कृपा!

Image
शमशेर सिंह  उर्फ रिंकं सुपुत्र मंगतराम गांव माकन कलां    ऊटपर  में बतौर वार्ड मेंबर  कार्यरत हैं। शमशेर सिंह उटपुर पंचायत से  अपने घर की तरफ जा रहे थे तो उनका रास्ते में पर्स गिर गया। उस पर्स में ₹8000 नगद थे। आधार कार्ड और वोटर कार्ड साथ में थे। कृपा करके जिस किसी को भी मिले हैं वह उन्हें लौटाने की कृपा करें। मोबाइल नंबर 8580843825  पर संपर्क करें। धन्यवाद!  LADBHAROLNEWS.COM STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

मंडीये रे मंडयाल" बैनर का नया वीडियो "छलेडा Part-ll" यूट्यूब पर हुआ रिलीज! लडभङोल के युवा कलाकारों ने फिर से दिखाया जलवा!

Image
वीडियो देखना ना भूलें लडभङोल के बसालन और जलाङ के युवा कलाकार एक बार फिर से आपके सामने नया वीडियो लेकर हाजिर हुए हैं। इनके बैनर का नाम है "मंडी रे मंडयाल" और इनका नया वीडियो "छलेडा Part-2" इस बैनर तले यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। वीडियो में काम करने वाले सारे युवक लडभङोल के जलाङ-बसालन गांव से संबंध रखते हैं और वीडियो की शूटिंग भी इन्हीं इलाकों के आसपास की गई है और स्थानीय भाषा का प्रयोग किया गया है। इसके पहले भी इनके कई वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं जिन्हें आप सब का भरपूर प्यार और समर्थन प्राप्त हुआ था। वीडियो में काम करने वाले कलाकारों के नाम हैं मोहित, विनय, गौरव, अनिल और अभिषेक व विशाल टीम के स्पोटिंग मेंबर है और चैनल के ओनर का नाम है विनय। वीडियो को देखें,लाइक और शेयर करें और इन युवाओं का मनोबल बढ़ाएं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM वीडियो जरूर देखें। STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्

जोगिंदर नगर पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वालों लोगों के काटे चालान!

Image
जोगिंदर नगर पुलिस बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर दिखाई सख्ती दिखाई है और 25 से 30 लोगों का चालान किया है। जोगिंदर नगर शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस ने बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए हाल ही में 25 से 30 लोगों के चालान काटे हैं। इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में 25-30 चालान बिना मास्क के घूमने वालों या COVID NORMS ना मानने वालों के काटे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस साथ-साथ जनता को जागरूक भी कर रही है की कोरोना वायरस कैसे फैलता है और बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए। हमारी जनता से अपील है कि कोरोना संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। बेवजह बाहर ना घूमें। बिना मास्क के बाहर ना जाएं। घर पर रहें सुरक्षित रहें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्

महत्वपूर्ण सूचना! पुलिस चौकी लडभङोल रहेगी दो दिनों के लिए बंद!

Image
लडभड़ोल में एक साथ दो  कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद  पुलिस चौकी लडभड़ोल को आगामी 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी  के अनुसार 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आने के बाद समस्त स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है। 45 वर्षीय व्यक्ति पुलिस चौकी लड़भड़ोल में अपनी पत्नी के साथ खाना बनाने का कार्य करता था। जैसे ही इस बारे में पुलिस विभाग को जानकारी मिली तो सारे स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है और स्थानीय बाजार में भी पूर्ण रूप से बंद का असर देखा गया जहां कोई भी दुकानेंं खुली नहींं थी। आगामी 2 दिनों तक बाजार बंद रहेगा। अगर पुलिस संबंधी कोई भी समस्या हो तो पुलिस द्वारा दो नंबर भी जारी किए गए हैं, 9418342333, और 7018679077 , इस बारे में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि लडभड़ोल पुलिस चौकी स्टाफ को 5 दिनों तक का आइसोलेट किया गया है  और जोगिंदरनगर से स्टाफ भेजा जाएगा। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 प

जोगिंदर नगर में खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर की रेड! कई सब्जी विक्रेताओं के कटे चालान!

Image
आज जोगिंदर नगर में खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर ने रेड डाली  और जोगिंदर नगर के सब्जी विक्रेताओं द्वारा मनमाने मूल्य वसूलने पर खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर केसी पुरी ने निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने रेट लिस्ट और थोक विक्रेताओं द्वारा मिलने वाले बिल की जांच की और विक्रेताओं को चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने 2 दर्जन से अधिक सब्जी विक्रेताओं के चालान काटे। खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर केसी पुरी ने कहा कि उनके पास पिछले कुछ दिनों से सब्जी विक्रेताओं द्वारा मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें आ रही थी और उन्होंने कई बार इन्हें समझाया भी है लेकिन बावजूद इसके इनके द्वारा मनमाने दाम वसूल करने की शिकायतें आ रही थी जिसके चलते उन्होंने आज निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को बिल दिखाने के लिए कहा और कुछ लोगों ने यह कहा कि उन्हें बिल नहीं मिलता है। जिसके ऊपर खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो आपको जोगिंदर नगर के एसडीएम से शिकायत करनी चाहिए और ऐसी जगह से सामान नहीं लेना चाहिए जहां से आपको बिल नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्राहक इनसे थोक रेट लिस्ट की

दुखद समाचार! लडभङोल के एक 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते हुई मृत्यु!

Image
सांकेतिक  फोटो लडभड़ोल क्षेत्र में कोरोना के कारण एक 62 वर्षीय व्यक्ति की पालमपुर में गत रात्रि मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति लडभड़ोल का रहने वाला था जो कि पालमपुर के सलियाणा गांव में ठहरा हुआ था। कुछ दिन पूर्व ही इस व्यक्ति की सैंपलिंग पालमपुर सिविल हस्पताल में हुई थी जिसमें ये कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। गत रात्रि व्यक्ति की मृत्यु हो गई। व्यक्ति पिछले कुछ कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। आज इस व्यक्ति का अंतिम संस्कार पूरे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में किया गया जो कि पालमपुर में ही किया गया है। सिविल हस्पताल पालमपुर के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉक्टर विनय महाजन ने  मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इस व्यक्ति का सैंपल लिया गया था जिसमें ये व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और उसको होम क्वारंटाइन किया गया था। तबीयत खराब होने के कारण इस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। हम इनकी मृत्यु पर शोक जाहिर करते हैं और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी जनता से अपील है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। घर पर रहें सुरक्षित

BREAKING NEWS :- लडभङोल बाजार 3 दिनों तक रहेगा बंद! कोरोना के दो नए मामले सामने आने के बाद लडभङोल व्यापार मंडल ने लिया फैसला!

Image
गुरुवार को आई रिपोर्ट में क्षेत्र के 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाजार में मामलों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और व्यापार मंडल हरकत में आ गया। आज  लडभङोल व्यापार मंडल की तहसीलदार कार्यालय में तहसीलदार प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया की लडभङोल बाजार को 3 दिनों तक बंद रखा जाएगा और आज  लडभङोल को सेनीटाइज किया जाएगा। हमारी जनता से अपील है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। सावधानी में ही सुरक्षा है। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया

CORONA UPDATE :- लडभङोल में दो लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव!

Image
लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में लडभड़ोल  क्षेत्र के दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वाथ्य विभाग की टीमें कोरोना पॉजिटिव के घरों में पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिविल अस्पताल  लडभड़ोल क्षेत्र में इन दोनो  युवकों की सहित कुल 17 लोगो की  सैंपलिंग की गई थी। लडभड़ोल के 19 वर्षीय  व्यक्ति  और  45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री को स्वास्थ्य विभाग खंगाल रहा है। 45 वर्षीय व्यक्ति लड़भड़ोल में  सब्जी की दुकान करता है।  19 वर्षीय युवक ने स्वेच्छा से अपना कोविड-19 टैस्ट करवाया था जिसकी बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।  ।एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों के सैंपल लिए थे। कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जाएगा और इनके संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा और उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। मामले की पुष्टि सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने की है। हम इनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी जन

BREAKING NEWS :- शिमला की एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने हॉस्पिटल की गैलरी में फंदा लगाकर दी जान! परिजनों ने लगाया आरोप, नहीं हो रहा था महिला का इलाज!

Image
हिमाचल में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के साथ मरने वालों और रिकवर होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार शिमला जिले की चौपाल निवासी 54 वर्षीय महिला द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जोनल हॉस्पिटल में फंदा लगाकर खुदकुशी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। 18 सितंबर को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उसे हॉस्पिटल रेफर किया गया था और महिला कोविड वार्ड में उपचाराधीन थी। पिछली रात करीब 12:00 बजे महिला ने हॉस्पिटल की गैलरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही हॉस्पिटल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। महिला के शव को नीचे उतारा गया और परिजनों को सूचित किया गया। महिला के बेटे ने हॉस्पिटल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि महिला ब्लड प्रेशर से पीड़ित और जब से वह हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी उन्हें कोई दवाई नहीं दी जा रही थी और ना ही कोई डॉक्टर इलाज कर रहा था। पहला ने इस बात की जानकारी अपने बेटे को दी थी जिसके चलते वो परेशान हो गई थी। महिला के मृत्यु के मामले की पुष्टि एसपी शिमला मोहित चावला ने की है और डीसी अमित कश्यप से बातचीत के बाद मामले की

BREAKING NEWS :- बेहद दुखद समाचार! बैजनाथ के मझैरना का बाइक सवार युवक की पढ़ियारखर में ट्रक के नीचे आने से हुई मृत्यु!

Image
सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर 78 मील व पढ़ियारखर के बीच सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। सूत्रों के अनुसार 32 वर्षीय युवक गुलशन कुमार उर्फ गुल्लू मझैरना का निवासी था और सुबह बनूरी से मझैरना की तरफ आ रहा था और मार्ग में ये हादसा हो गया। बाइक पर सवार युवक की एक कार से टकराने के बाद सीधे एक ट्रक के टायर के नीचे आने से मृत्यु हो गई। बाइक में सवार एक अन्य युवक बाल बाल बच गया। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। हम इस दुर्घटना के ऊपर गहन अफसोस जाहिर करते हैं और मृतक युवक के परिजनों के प्रति सांत्वना जाहिर करते हैं। ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस महान दुख को सहन करने की क्षमता प्राप्त हो। ओम शांति! LADBHAROLNEWS.COM STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वप

अंग्रेजी पढ़ी 'आशा', पहाड़ी की अभिलाषा, कोरोना काल में सामने आया चौंतड़ा स्कूल की शिक्षिका का पहाड़ी कविता का हुनर! ( साभार :- फोकस हिमाचल)

Image
पेशे से शिक्षिका आशा पठानिया की मां को हिमाचली लोकगीत गाने का बहुत शौक है। शायद यही वजह रही कि अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर करने वाली आशा ने साहित्य लेखन के लिए पहाड़ी को प्राथमिकता दी और पहाड़ी लेखन में अपनी अलग पहचान बनाई है। आशा पठानिया का कहना है कि उनको पहाडी भाषा पसंद है, इसलिए पहाड़ी कविता लिखती हैं। कोरोना काल के दौरान उनकी लगभग 100 के करीब कविताएँ सोशल मीडिया पर छाई रहीं। तरन्नुम में रचना पाठ करने का उनका अंदाजे ब्यां कमल का है।कई साहित्य और समाचार पत्रों के फेसबुक पेजों पर उनकी कवितायेँ जम कर वायरल हुईं।   डायरियों में कैद थी रचनाएं  आशा पठानिया वर्ष 2003 तक कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लघुकथाएं व कविताएं लिखती रही, लेकिन शिक्षिका के तौर पर व्यस्तताओं के चलते  लिखने का सिलसिला डायरियों तक सिमट गया और छपने का शौक जाता रहा। कोविड 19 के चलते लॉकडाउन पीरियड में आशा पठानिया का लिखा लोगों के सामने आया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आशा पठानिया की पहाड़ी कविताओं की खूब धूम मची रही. वे बाल कविताएँ भी लिखती हैं और पहाड़ी के साथ हिंदी कविता में भी गहरा दखल रखती हैं। अध

खुशखबरी! जोगिंदर नगर भराङु के गांव गडुहीं की बेटी कंचन भंडारी जैकी भारतीय सेना में बतौर कैप्टन सेवाएं!

Image
जोगिंदर नगर उप मंडल के ग्राम पंचायत भराङु के गांव गडुहीं से संबंध रखने वाली भारतीय सेना में बतौर कैप्टन सेवाएं देंगी जिसके चलते क्षेत्र में खुशी की लहर है। जोगिंदर नगर की इस बेटी ने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कंचन भंडारी के दादा स्वर्गीय मेघ सिंह और पिता रवि सिंह भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कंचन भंडारी की इस सफलता पर हम उन्हें और उनके परिजनों को बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से बहुत-बहुत बधाई! STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त कर