Posts

Showing posts from May, 2020

BREAKING NEWS:

जोगिन्दर नगर में पोस्टल बैलेट मतदान को 21 मई से चलेगा विशेष अभियान-मनीश चौधरी घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को 12 टीमें गठित, 960 पात्र मतदाता करेंगे मतदान

Image
  जोगिन्दर नगर, 17 मई- सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित 960 पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से 24 मई तक घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 12 टीमों का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर 960 पात्र मतदाताओं जिनमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के 880 तथा 80 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं ने फार्म 12 डी भरकर रिटर्निंग अधिकारी को संबंधित बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध करवाए हैं। अब इन सभी पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जो आगामी 24 मई तक जारी रहेगी। इस बीच किसी कारणवश छूटे हुए मतदाताओं की पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया को 25 व 26 मई को पूरा किया जाएगा। साथ ही बताया कि जिन मतदाताओं को प

धन्यवाद लोक निर्माण विभाग! जमथला के छो नाला में बिछाई जा रही कंक्रीट!

Image
                          वीडियो जरूर देखें लडभङोल क्षेत्र के गांव जमथला और सांडा पत्तन रोड के रास्ते में जो छो नाला आता है, आज 36 वर्षों के बाद वहां पर कंक्रीट बिछाई जा रही हैं। बहुत खुशी की बात है कि यह कार्य बरसात आने से पहले किया जा रहा है। बरसात में यह नाला उफान पर होता था और स्कूल के बच्चों को तथा राहगीरों को नाला क्रॉस करने में दिक्कत आती थी। ₹70000 का आया खर्च! लोक निर्माण विभाग के  एसडीओ  राहुल ठाकुर जी के अनुसार छो नाला में इस कंक्रीट को बिछाने के लिए ₹70000 का खर्च आया है। इस कार्य को करने के लिए हम लोक निर्माण विभाग  लडभङोल,SDO राहुल ठाकुर और ठेकेदार राकेश शर्मा को धन्यवाद जाहिर करते हैं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.CO LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्

BREAKING NEWS :- लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के गांव तैण में एक व्यक्ति के घर की छत पर रात को गिरा अखरोट का पेड़!

Image
                           वीडियो जरूर देखें लडभडोल :-  पिछले कल शाम को क्षेत्र में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान भी हुआ। लडभङोल की ग्राम पंचायत ऊटपुर के अंतर्गत तैण गांव के एक व्यक्ति के घर की छत पर अखरोट का पेड़ गिर गया। इस व्यक्ति का नाम है राजेंद्र चौहान सपुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह। यह हादसा रात को पेश आया। यह परिवार खाना खाकर सोने ही जा रहा था कि रात को 10:00 बजे के करीब अखरोट का पेड़ इनके घर की छत के ऊपर गिर गया। जिसके चलते इनकी छत के सैल टूट गए हैं। एक तरफ बिजली नहीं थी तो दूसरी तरफ रात के समय घर पर पेड़ गिरने के कारण इन के परिजन घबरा गए और रात अपने चाचा के घर में बिताई। स्थानीय युवाओं अमन शर्मा, शिवराम, अश्विनी शर्मा ,बलविंदर ठाकुर, नीरज शर्मा ,अश्विनी कुमार,  , अमन शर्मा, राजेंद्र चौहान , जितेंद्र ठाकुर मिंटू शर्मा, राहुल चौहान, संतोष शर्मा, मनोज शर्मा इत्यादि ने कड़ी मशक्कत के साथ पेड़ को काटा। राजेंद्र चौहान उर्फ पप्पू पेशे से दिहाङीदार हैं। हमारा प्रशासन से अनुरोध है की इनके नुकसान का आकलन किया जाए और इनकी आर्थिक सहायता की जाए। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM STAY AWAY FRO

सराहनीय कार्य! लडभङोल तहसील में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों को एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में आज किया गया सैनिटाइज!

Image
                       न्यूज़ वीडियो जरूर देखें कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शनिवार को आज प्रशासन द्वारा लडभड़ोल तहसील में बनाये गए विभिन्न्न क्वारंटीन सेंटरों को सेनेटाइज किया गया है। इस सेनेटाइजेशन अभियान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सांढा सहित कई अन्य क़्वारन्टीन सेंटरों को अग्निशमन विभाग द्वारा सेनेटाइज किया गया। लडभड़ोल तहसील में बनाये गए क्वारंटीन सेंटरों में बाहरी राज्यों से आये हुए लोगों को रखा गया है। सेंटरों में क्वारेंटाइन किए गए सभी लोगों को भी व्यवस्था बनाने, सहयोग करने, नियमों का पालन करने सहित सफाई और स्वच्छता बरतने को कहा गया है। यह सब रहे इस अवसर पर उपस्थित! इस सेनेटाइज़ेशन अभियान में एसडीएम अमित मेहरा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, पटवारी पवन कुमार व नागेश्वर सिंह, लडभड़ोल पंचायत प्रधान अनु कुमारी सहित कई दमकल कर्मचारी मौजूद थे। LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। "STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEW

BREAKING NEWS :- सिमस गांव के रणजीत राणा के घर सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा!

Image
                       न्यूज़ वीडियो जरूर देखें आज सुबह करीब 7:15 रणजीत राणा सुपुत्र श्री शंभू राणा के पुराने घर में  गैस सिलेंडर में आग लग गई जिसके ऊपर स्थानीय साहसी युवाओं ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया। रणजीत राणा वार्ड नंबर 1 के मेंबर भी हैं। यह सिमस ओल्ड बस स्टैंड के सामने प्रशाद की दुकान करते हैं। कैसे लगी आग? जब रणजीत जी से आग लगने के बारे में पूछा गया तो पता चला की चूल्हा काफी पुराना था और सुबह उन्होंने उसके ऊपर बर्तन रखा हुआ था और गैस के रेगुलेटर को  ऑन करके चूल्हे को आग दिखाई  जिसके कारण आग पीछे चली गई और सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर में लीकेज की कोई प्रॉब्लम नहीं थी क्योंकि वह पहले भी उसी को इस्तेमाल कर रहे थे। सिलेंडर में लगी आग ने पकड़ा भयानक रूप, साहसी युवाओं की त्वरित कार्रवाई ने बड़ा हादसा होने से बचाया! जैसे ही सिलेंडर में आग लगी तो इन्होंने आग बुझाने के लिए उस ऊपर पानी भी फैंका पर आग के ऊपर काबू नहीं हो पाया। आग को बुझाते हुए इनके शरीर के बाल भी जले और टांगों पर खरोंचें आ गईं। स्थानीय युवाओं सुशील जसवाल, कुलदीप जसवाल, विकी जसवाल, सुखदेव जसवाल, विवेक जसवाल

चिकन के शौकीन लोग खुश हो जाइए! अब लडभङोल में मंडयाल चिकन कोर्नर ने शुरू की होम डिलीवरी!

Image
लडभडोल:-  के बलोटू में मंडयाल चिकन कोर्नर ने इलाके में होम डिलीवरी सर्विस शुरू की है। लडभङोल में पहली बार किसी ने चिकन की होम डिलीवरी की शुरूआत की है। होम डिलीवरी के चार्जेस लिए जाएंगे। बिल देने के लिए आप  google pay   का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। आप  82199-51746   पर फोन करके आर्डर दे सकते हैं और आर्डर देने की लिए आप whatsapp का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।   300  रुपए से कम का आर्डर नहीं लिया जाएगा। मंडयाल कोर्नर ने अपना मैन्यू और रेट लिस्ट भी जारी की है जिसे हम पब्लिश कर रहे हैं। मंडयाल चिकन कोर्नर के ओनर बलोटू से रोहित कुमार है और इन का कहना है कि वह बेहतर सुविधा के साथ स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध करवाएंगे।तो फिर चिकन के शौकीन तैयार हो जाएं सुविधा का लाभ उठाने के लिए। मंडयाल कॉर्नर की तरफ से LADBHAROLNEWS.COM द्वारा जनता के लिए जारी सूचना! धन्यवाद! STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ

हिमाचल की 91वें तहसीलों में विकास बंदरों को मारने की अनुमति, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की अधिसूचना!

Image
हिमाचल में RHESUS MACAQUE बंदरों को मारने के लिए 91 तहसीलों को अनुमति दी गई है। यह अनुमति 1 वर्ष के लिए है और इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। फसलों की पैदावार के ऊपर संकट पैदा करने के चलते इन बंदरों को मारने की अनुमति दी गई है हिमाचल सरकार ने इन बंदरों की अत्यधिक संख्या होने के कारण बड़े पैमाने पर खेती के विनाश होने की तथा जीवन और संपत्ति की हानि की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी थी जिसके आधार पर केंद्रीय मंत्रालय ने यह अधिसूचना जारी की है परंतु यह अनुमति केवल निजी भूमि पर ही मान्य होगी। केवल और केवल निजी भूमि पर अगर यह बंदर नुकसान करते हैं तो इन्हें मार सकते हैं परंतु सरकारी भूमि पर और वनों में बिल्कुल नहीं। हिमाचल की 91 तहसीलों में मंडी की 10 तहसीलों में लडभङोल, जोगिंदर नगर का नाम भी है शामिल! DFO मंडी एस एस कश्यप के अनुसार हिमाचल में 91 तहसीलों में रीसस मैकाक बंदरों को पीङक जंतु घोषित किया गया है। इनमें मंडी जिला की 10 तहसीलें भी शामिल हैं। जिनमें मंडी, च्चयोट, थुनाग, करसोग, जोगिंदर नगर, लडभङोल  पध्धर, सरकाघाट धर्मपुर,

भाजपा जोगिंदरनगर मंडल अध्यक्ष पंकज जमवाल ने छपरोट गांव में जाकर पानी की टंकी से रिसाव की समस्या का घटनास्थल पर जाकर लिया जायजा!

Image
भारतीय जनता पार्टी जोगिंदर नगर मंडलाध्यक्ष श्री पंकज जमवाल ने ग्राम पंचायत नेर घरसावङा के गांव छपरोट गए और क्षेत्रवासियों की तरफ से पानी के पंप में खराबी और पानी की टंकी के रिसाव की वजह से लोगों की पानी की समस्या का घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया। विभाग के अधिकारी को फोन कर कहा जल्द से जल्द दूर करे समस्या! समस्या की जांच करने के बाद माननीय पंकज जमवाल ने विभाग के अधिकारी को फोन करके क्षेत्रवासियों की पानी की समस्या को शीघ्र अतिशीघ्र दूर करने को कहा जिसके ऊपर विभागीय अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के अंदर पानी का नया पंप लग जाएगा और टंकी की लीकेज का समाधान भी कर दिया जाएगा। LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से इस त्वरित कार्रवाई के लिए पंकज जी को धन्यवाद। STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। क

ALERT :- प्रदेश में रेगिस्तानी टिड्डों के संभावित आक्रमण के कारण जारी किया गया अलर्ट!

Image
पहले से ही लोग कोरोना की मार से परेशान है और उस पर अब रेगिस्तानी टिड्डीयों का हमला। कृषि विभाग के निदेशक डॉक्टर आर के कौंडल के अनुसार बड़े पैमाने पर रेगिस्तानी टिड्डों के संभावित आक्रमण के कारण प्रदेश में अलॉट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य से इनके द्वारा फसलों को नष्ट करने की सूचना प्राप्त हुई है और प्रदेश में भी इनके आक्रमण की आशंका है जिसके लिए हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर तथा सोलन जिले हाई अलर्ट पर हैं। ग्रासहोपर की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखने के लिए और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फील्ड अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को ग्रासहोपर या टिड्डीयों की गति बिजली की रिपोर्ट अपने निकटतम कृषि अधिकारियों को तुरंत देने का आग्रह किया गया है। फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं यह टिड्डे! यह रेगिस्तानी टिड्डे हवा के साथ 16 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ते हैं और एक दिन में 5 से 125-130 किलोमीटर तक की दूरी तय करते हैं। यह फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। फील्ड अधिकारी करेंगे किसानों को जागरुक!

लडभङोल हॉस्पिटल में फिर से की गई कोविड-19 हेतु रेंडम सेंपलिंग!

Image
                               न्यूज़ वीडियो लडभडोल :-  आज सिविल हॉस्पिटल लडभङोल में मोबाइल टेस्टिंग व्हीकल द्वारा कोविड-19 हेतु रेंडम सैंपल लिए गए। इससे पहले भी 4 बार रेंडम सेंपलिंग हो चुकी है और राहत की बात यह है कि सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। इन सैंपलों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करके सर्दी बुखार और खांसी के लक्षणों वाले लोगों की सूची तैयार की थी जिनकी आज रेंडम सैंपल हुई। स्वास्थ्य सुपरवाइजर की अपील, अफवाहों से रहें दूर! स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्याम सांख्यायन ने  लोगों को अफवाहों से बचने और लोक डाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करने को कहा है । उन्होंने लोगों को घर पर ही ठहरने और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। यह सब रहे इस अवसर पर उपस्थित! इस अवसर पर सेंपल कलेक्शन टीम में सिविल अस्पताल लड़भडोल से स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्याम सांख्यायन ,डा. पीयूष,   लैब टेक्नीशिअन विनोद  तथा काकु  विशेष तौर पर उपस्थित रहे। "STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित कर

BREAKING NEWS :- पुणे महाराष्ट्र से लौटा जोगिंदर नगर का एक युवक निकला कोरोना पॉजिटिव!

Image
हिमाचल में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। मंडी जिला में कोरोनावायरस ने फिर से दस्तक दे दी है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार मंडी जिला के उपमंडल जोगिंदर नगर में एक 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस मामले की पुष्टि मंडी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने की है। यह युवक हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे से वापस लौटा है और इसे जोगिंदर नगर में संस्थागत क्वॉरेंटाइन किया गया हुआ था। लडभङोल तहसील से संबंध रखता है यह युवक! पुणे महाराष्ट्र से लौटा यह युवक उपमंडल जोगिंदर नगर की  तहसील लडभङोल के (पंडोल)  कालाअंब से संबंध रखता है। "STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आ

1 जून से हिमाचल में चलेंगी निजी बसें, तैयार हुए निजी बस ऑपरेटर!

Image
निजी बस ऑपरेटर संघ परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ वार्ता की और किराया बढ़ाने के मसले पर चर्चा की। निजी बस ऑपरेटर 1 जून से बसें चलाने के लिए मान गए हैं। इस बैठक में यह तय किया गया है कि मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। सरकार बस चलाने के लिए नहीं करेगी बाध्य, असमर्थ बस ऑपरेटरों की आर्थिक सहायता करेगी सरकार! परिवहन मंत्री श्री गोविंद ठाकुर ने निजी बस ऑपरेटरों को सरकार की तरफ से सहायता का आश्वासन दिया है। निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर के अनुसार सरकार ने बसें चलाने के लिए पूरी तरह से बाध्य नहीं किया है। संघ के मुताबिक बैठक में परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जो ऑपरेटर बस चलाने में असमर्थ है उनकी सरकार आर्थिक सहायता करेगी और जबरन बस चलाने के लिए बाध्य नहीं करेगी। परिवहन मंत्री ने न्यूनतम किराया पहले 5 किलोमीटर तक 10 रुपए, 10 किलोमीटर तक 20 रूपए, 15 किलोमीटर तक ₹30 करने और सामान्य किराए में भी बढ़ोतरी करने का आश्वासन दिया है। परिवहन मंत्री ने संघ को आश्वासन दिया है कि वह इस विषय में मुख्यमंत्री से बात करेंगे और अगली कैबिनेट की बैठक में इस

लडभङोल की ग्राम पंचायत ऊटपुर बिजली क्राइसिस का शिकार, प्रशासन करे समाधान!

Image
लडभडोल:-  क्षेत्र में गर्मियों के दौरान पानी की किल्लत सामने आती रहती है परंतु आज हम बात कर रहे हैं बिजली क्राइसिस के बारे में । क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ऊटपुर के बारे में। यह क्षेत्र बिजली क्राइसिस से जूझ रहा है। थोड़ी सी हवा चले या कहीं दूर बारिश हो तो यहां की बिजली गुल हो जाती है और पता नहीं होता कब तक आएगी। क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में से एक ऊटपुर में बिजली विभाग ने अपना कोई भी वर्कर स्थाई तौर पर नहीं रखा है जिसके कारण यहां के लोग परेशान हो जाते हैं। जब बिजली नहीं आती तब बिजली न होने के चलते पानी भी नहीं आता। तब स्थिति काफी दयनीय हो जाती है।तैण गांव में भी बिजली का सिंगल फेस है जिसके कारण वोल्टेज फ्लकचुएशन होती रहती है और फेस जल्दी ही उङ जाता है। क्या है बिजली विभाग का कहना? जब LADBHAROLNEWS.COM ने इस विषय में HPSEB के SDO लडभङोल श्री दान सिंह वर्मा से बातचीत की तो उन्होंने बताया की सांडा साइड बांस के पेड़ टूटे होने के चलते विद्युत सप्लाई बाधित थी जिसके लिए उन्होंने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि उनकी साफ-सफाई की जाए। बार-बार बिजली आने जाने के ऊ

महत्वपूर्ण सूचना! प्राइवेट स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश, स्कूल लेंगे केवल ट्यूशन फीस!

Image
आज डायरेक्टरेट ऑफ हायर एजुकेशन शिमला ने अधिसूचना  No. EDN-HE (21)A(PS-16/2019 के जरिए हिमाचल प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल के मुखियायों को दिशा निर्देश जारी किए हैं जिनके अनुसार प्राइवेट स्कूल ट्यूशन फीस के इलावा कोई भी अतिरिक्त चार्जेस अभिभावकों से नहीं ले सकते हैं। लाॅक डाउन के दौरान प्राइवेट स्कूल किसी भी प्रकार का फंड नहीं ले सकते हैं और ना ही ट्रांसपोर्टेशन के चार्जेस ले सकते हैं। प्राइवेट स्कूलों को इस दौरान बच्चों को ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल उपलब्ध करवाना होगा और अगर कोई अभिभावक इस दौरान फीस नहीं दे पाता है तो स्कूल फाइन नहीं लगा सकता है और ना ही बच्चों के नाम काट सकता है। इस दौरान स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकते हैं और फंड ना मिलने के चलते प्राइवेट स्कूलों को टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की तनख्वाह नहीं रोकनी चाहिए, ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM "STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण

निराशाजनक! तुलाह पंचायत के बैरू पट्टा गांव के लोग गंदा पानी पीने को हैं मजबूर, प्रशासन और विभाग ले शीघ्र संज्ञान!

Image
लडभडोल:-   क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव बैरू पट्टा के लोग पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। बात केवल यही तक सीमित नहीं है। इन लोगों का कहना है कि जिस पानी को यह पी रहे हैं वह इतना गंदा है कि पीने के लायक नहीं है। यहां के लोग जिस जल स्त्रोत का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं वहां पर कीड़े मकोड़े और सनेल(फिल) हैं, देखने के बाद तो कोई पानी पी भी नहीं सकेगा। लोगों ने लगाया IPH विभाग पर अनदेखी का आरोप! यहां के लोगों का कहना है कि साफ जल स्रोत से तुलाह पंचायत के कई गांवों के लिए पानी दिया जाता है लेकिन बैरू पट्टा के लोगों को गंदा पानी मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि इस संदर्भ में IPH विभाग को कई बार पत्र द्वारा लिखित मांग की गई है कि इस जल स्त्रोत पर एक छोटा सा टेंक बनाकर उसका ढक्कन लगाकर लोगों को साफ पानी उपलब्ध करवाया जाए लेकिन विभाग ने उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया है। जिस जल स्त्रोत से पानी आ रहा है उसे कपड़े से ढका रखा गया है ताकि उसके ऊपर धूल मिट्टी अन्य कचरा ना गिरे। यह जल स्रोत जंगल में है। इस जल स्रोत पर वाटर गार्ड के तौर पर एक महिला कार्यरत है और वह अकेले जंगल

विशेष सूचना :- लडभङोल से त्रैम्बली सड़क पर 28 मई से होगा टारिंग का काम, 17 दिनों के लिए बंद रहेगा यातायात!

Image
लडभडोल  :-के त्रैम्बली सड़क पर कंक्रीट और टारिंग के काम हेतू यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभङोल के अभियंता राहुल ठाकुर के अनुसार लडभङोल गैस एजेंसी चौंक से लेकर चेलचतरा तक दो किलोमीटर सड़क पर कंक्रीट और टारिंग का काम 28 मई से शुरु होगा जो 13 दिनों के लिए चलता रहेगा इसलिए इस सड़क पर 17 दिनों के लिए यातायात नहीं होगा। LADBHAROLNEWS.COM द्वारा जनता के लिए जारी सूचना! धन्यवाद! "STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।           

सराहनीय कार्य! जोगिंदर नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने सैनिटाइज करवाए लडभङोल के सार्वजनिक स्थल!

Image
न्यूज  वीडियो जरूर देखें लडभडोल :-  आज कोरोना महामारी की चपेट में भारत ही नहीं अपितु पुरा विश्व आ चुका है। इस बीमारी से बचने के लिए रोज किसी न किसी जगह को सेनिटाईज किया जा रहा है  ताकि कोरोना महामारी से बचा जा सके और इसे खत्म किया जा सके। आज दिनांक 27 मई  बुधवार को  लड़भडोल बाजार, तहसील, हॉस्पिटल तथा पुलिस चौकी को  युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल के द्वारा सेनिटाईज करवाया गया इसमें लड़भडोल के स्वर्णकार अमित वर्मा ने भी अपना विशेष योगदान दिया।  जब लॉक डाउन शुरू हुआ उनकी टीम ने लोगों को राशन उपलब्ध करवाया और वे अपनी टीम के साथ जोगेंदर नगर क्षेत्र  में लोगों को आज तक लगभग 13000 मास्क और कई सेनेटाइजर बांट चुके है। वे समय समय पर लोगों की सहायता करते रहते है।LADBHAROLNEWS.COM विवेक जसवाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष  और  स्वर्णकार  अमित वर्मा के इस प्रयास की सराहना करता है। धन्यवाद! "STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। म

सराहनीय कार्य! हेम युवा जन कल्याण संगठन ने दो परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए आया आगे!

Image
लडभडोल :-  क्षेत्र का युवा जन कल्याण संगठन हमेशा से ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आता रहा है। आज हम युवा जन कल्याण संगठन ने क्षेत्र के 2 परिवारों की मदद की। हिम युवा जन कल्याण संगठन ने माया देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय वीर सिंह सुपुत्र शांति राम गांव तुलाह को उनकी पति की आकस्मिक मृत्यु होने पर ₹10000 की सहायता राशि प्रदान की। लक्ष्मण सिंह सुपुत्र भजनलाल गांव तुलाह की एक दुर्घटना में टांग टूट गई थी और काफी समय से यह घर पर ही है। हिम युवा जन कल्याण संगठन ने इनको उपचार के लिए ₹5000 की सहायता राशि दी। यह जानकारी युवा जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष सतवीर ठाकुर ने LADBHAROLNEWS.COM को दी। इस अवसर पर संगठन के सदस्य सचिव प्रताप सिंह, सदस्य ओंकार बरवाल, मुनीष चंदेल, रंजीत सिंह संगठन के अध्यक्ष सतवीर ठाकुर के साथ उपस्थित रहे।LADBHAROLNEWS.COM हिम युवा जन कल्याण संगठन के इस नेक कार्य की सराहना करता है। ईश्वर आप सबको सामर्थ्य दे और आप जरूरतमंदों की सहायता हमेशा करते रहें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM LADBHAROLNEWS.COM की जनता से गुजारिश रहेगी की कोरोना संक्रमण को हल्के में ना लें। घरों में ही ठहर

कुणकर के मनोज स्वस्थ होकर पहुंचे घर, नायब तहसीलदार मकरीङी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की मनोज और राकेश के ऊपर की पुष्प वर्षा !

Image
लडभडोल :- चौंतड़ा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत द्रुब्बल के वार्ड कुनकर के मनोज कुमार में बीती 4 मई को कोरोना के लक्षण पाए जाने के कारण नेर चौक मे स्तिथ अस्पताल मे इलाज करवाके ठीक होने पर घर आ गए हैं।उनके संपर्क में आये राकेश की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। आज उपमंडल जोगिंदर नगर की उपतहसील मकरीडी के नायब तहसीलदार पूर्ण चन्द कौंडल जी ने अपनी पूरी टीम जिसमे स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक गोविन्द अत्रि ,डॉक्टर अनिल ठाकुर तथा समस्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ,आशा वर्कर , पंचायत प्रधान मान सिंह , उप प्रधान ,प्रधान महिला मंडल सदस्य  कुनकर , कुनकर के पंच व अन्य ग्रामीणों ने मिलकर मनोज कुमार व राकेश कुमार के ऊपर पुष्प वर्षा की व फूलों का गुलदस्ता दिया। ग्रामीणों ने भी पुष्प वर्षा करके दोनों युवकों का सम्मान किया। नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल जनता से किया आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान! इस अवसर पर कुनकर के ग्रामीणों ने मिलकर इस समय कोरोना महामारी से लड़ने की प्रतिज्ञा भी की। नायब तहसीलदार पूर्ण चन्द कौंडल जी ने पंचायत के सभी ग्रामीणों से आह्वान किया कि सभी मिलजुलकर आपसी भाई चारा बनाये रखें। इस को

BREAKING NEWS :- तनसाल के जंगल में लगी भयानक आग, तनसाल युवा क्लब के सदस्यों ने फॉरेस्ट गार्ड के साथ मिलकर तीन घंटों में पाया आग पर काबु!

Image
लडभडोल :- गर्मी अपने प्रचंड रुप पर है और ऐसे में अगर सूखे तिनकों को आग लग जाए तो आग विकराल रुप धारण करते हुए देर नहीं लगाती। तनसाल के जंगल में किसी शरारती तत्व ने आग लगाई और आग ने इतना भयानक रुप ले लिया कि कुछ भी घटित हो सकता था जिसे तनसाल साल युवा क्लब के सदस्यों ने देखा और फॉरेस्ट गार्ड को सूचित किया। तीन घंटों में पाया आग पर काबू! तनसाल युवा क्लब के सदस्यों ने फॉरेस्ट गार्ड के साथ मिलकर आग को बुझाया जिसके लिए 3 घंटे लग गए। तनसाल युवा क्लब के सदस्यों ने शरारती तत्वों से अपील की है कि कृपया जंगलों में आग ना लगाऐं। आजकल बहुत जगह शरारती तत्व जंगलों में जानबूझकर आग लगा रहे हैं वहीं कुछ लोग अपनी घासनीयों को साफ करने के लिए भी आग लगाते हैं पर यह एक कानूनन अपराध है इसलिए हमारा सभी से निवेदन है कि कृपया जंगलों में आग लगाएं। यह जंगल हमारी अमूल धरोहर है। बहुत से जीव जंतु आजकल प्रजनन करते हैं अगर इन्हें नुकसान पहुंचा तो ना केवल हमारी जैव विविधता खतरे में पड़ जाएगी बल्कि गर्मी भयानक रुप ले लेगी और आदमियों का साथ लेना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए कृपया सहयोग करें।LADBHAROLNEWS.COM तनसाल