BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

दुखद समाचार! लडभङोल के एक 62 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते हुई मृत्यु!

सांकेतिक  फोटो
लडभड़ोल क्षेत्र में कोरोना के कारण एक 62 वर्षीय व्यक्ति की पालमपुर में गत रात्रि मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति लडभड़ोल का रहने वाला था जो कि पालमपुर के सलियाणा गांव में ठहरा हुआ था। कुछ दिन पूर्व ही इस व्यक्ति की सैंपलिंग पालमपुर सिविल हस्पताल में हुई थी जिसमें ये कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। गत रात्रि व्यक्ति की मृत्यु हो गई। व्यक्ति पिछले कुछ कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। आज इस व्यक्ति का अंतिम संस्कार पूरे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में किया गया जो कि पालमपुर में ही किया गया है। सिविल हस्पताल पालमपुर के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉक्टर विनय महाजन ने  मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इस व्यक्ति का सैंपल लिया गया था जिसमें ये व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और उसको होम क्वारंटाइन किया गया था। तबीयत खराब होने के कारण इस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। हम इनकी मृत्यु पर शोक जाहिर करते हैं और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी जनता से अपील है कि संक्रमण को हल्के में ना लें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। घर पर रहें सुरक्षित रहें। LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments