लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) तहसील क्षेत्र लडभड़ोल की छह लड़कियों और बारह लड़कों ने क्षेत्र में पहली बार जीती कराटे में यलो बेल्ट । इंडियन हन्यनकान गोजू रयू कराटे दौशिकाई के डायरेक्टर डॉ हेमंत सिंह ने भारतीय ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल लडभड़ोल के इन बीस बच्चों को येलो बेल्ट के सर्टिफिकेट प्रदान किए । भारतीय ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल लडभड़ोल इंडियन मार्शल आर्ट्स अकादमी और जापान हन्यनकान कराटे दो फेडरेशन से मान्यता प्राप्त एक मात्र शिक्षण संस्था है। यहाँ बच्चों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाती है। हाल ही में हुए येलो बेल्ट कम्पीटीशन में स्कूल के बीस बच्चों जिसमें छह लड़कियों और बारह लड़कों ने यलो बेल्ट जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंडियन हन्यनकान गोजू रयू कराटे दौशिकाई के डायरेक्टर डॉ हेमंत सिंह ने बताया कि इस स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर है और शीघ्र ही ये बच्चे ओरेंज बेल्ट के लिए प्रतियोगिता में जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल का स्टाफ बच्चों के लिए बहुत स्पॉटिव है तभी तो इतने बच्चों ने येलो बेल्ट हासिल की है । उन्होंने स्कूल प्रबंधन, स्टाफ ओर बच्चों के अभिवावकों को इस जीत ...







Comments
Post a Comment