BREAKING NEWS:

पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) दिनांक 01-10-2026 को पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की। इस बैठक मे वन विभाग की तरफ से वन रक्षक व राजस्व विभाग की तरफ से ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने सरकारी पदाधिकारी के रूप मे अपनी उपस्थिति दर्ज की। ग्राम सभा भडोल के लोगों ने सामुदायिक व व्यक्तिगत अधिकार का दावा भरा है। आज ग्राम सभा भड़ोल ने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों की दावा फाईलों की जांच पड़ताल करवाई। कुछ दावेदार ऐसे है जिनके 1960 के बंदोवस्त के समय के कब्जे लगे हुए है और कुछ दावेदार निवास का दावा कर रहे है और सभी दावेदारों ने अपने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों मे कानून के हिसाब से साक्ष्य लगाऐ है जो उनके दावों को सही साबित करते है। इस बैठक मे विशेष रूप से बैजनाथ किसान सभा सचिव विचित्र सिंह व किसान सभा सदस्य व उपप्रधान ग्राम पंचायत बाग से अवतार सिंह जी और वन अधिकार कमेटी प्रधान श्री रणजीत सिंह चौहान, वन अधिकार कमेटी सचिव सुरेन्द्र शर्मा व सदस्य अनिमेश अवस...

सद्भावना दिवस पर उपमंडल जोगिंदर नगर में शपथ समारोह आयोजित*


 


जोगिंदर नगर, 20 अगस्त। 
 पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को उपमंडल जोगिंदर नगर में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।

शपथ के दौरान सभी ने जाति, क्षेत्र, धर्म एवं भाषा के आधार पर भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता, सद्भाव एवं भाईचारे को बढ़ावा देने तथा आपसी मतभेदों को हिंसा के बजाय बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने का संकल्प लिया।

एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया। 



Comments