BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

महत्वपूर्ण सूचना! पुलिस चौकी लडभङोल रहेगी दो दिनों के लिए बंद!


लडभड़ोल में एक साथ दो  कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद  पुलिस चौकी लडभड़ोल को आगामी 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी  के अनुसार 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आने के बाद समस्त स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है। 45 वर्षीय व्यक्ति पुलिस चौकी लड़भड़ोल में अपनी पत्नी के साथ खाना बनाने का कार्य करता था। जैसे ही इस बारे में पुलिस विभाग को जानकारी मिली तो सारे स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है और स्थानीय बाजार में भी पूर्ण रूप से बंद का असर देखा गया जहां कोई भी दुकानेंं खुली नहींं थी। आगामी 2 दिनों तक बाजार बंद रहेगा। अगर पुलिस संबंधी कोई भी समस्या हो तो पुलिस द्वारा दो नंबर भी जारी किए गए हैं, 9418342333, और 7018679077 , इस बारे में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि लडभड़ोल पुलिस चौकी स्टाफ को 5 दिनों तक का आइसोलेट किया गया है  और जोगिंदरनगर से स्टाफ भेजा जाएगा। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments