पंडोल स्कूल में अंडर-19 छात्राओं की जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) पंडोल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोल में अंडर-19 छात्राओं की जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सेवानिवृत्त चित्रकला अध्यापक श्री चमेल सिंह जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के स्वागत एवं मार्च पास्ट से हुई। विभिन्न विद्यालयों से पहुंची छात्रा खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि श्री चमेल सिंह ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी, आयोजक समिति के सदस्य तथा विभिन्न विद्यालयों से आई छात्रा खिलाड़ी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।



Comments
Post a Comment