BREAKING NEWS:

फेसबुक पर ऑनलाइन स्टोर का झांसा देकर लडभड़ोल के व्यक्ति से ₹9.63 लाख की ठगी

Image
  लडभड़ोल तहसील में साइबर ठगों ने ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर एक व्यक्ति से ₹9.63 लाख ऐंठ लिए। लडभड़ोल निवासी के अनुसार फेसबुक पर 'ई-सेलर शॉप ऑनलाइन स्टोर' के जरिए सितारा रानी और मीरा रानी नामक व्यक्तियों ने उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने ऑनलाइन कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर उनसे विभिन्न किस्तों में कुल ₹9,63लाख निवेश करवा लिए। जब शिकायतकर्ता ने मुनाफे के 1,000 डॉलर निकालने का प्रयास किया, तो शातिरों ने विड्रॉल देने के बजाय और पैसों की मांग शुरू कर दी। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। मंडी से जीरो.एफआईआर मिलने के बाद जोगिन्दरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों व डिजिटल लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।



लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) तहसील क्षेत्र लडभड़ोल की छह लड़कियों और बारह लड़कों ने क्षेत्र में पहली बार जीती कराटे में यलो बेल्ट । इंडियन हन्यनकान गोजू रयू कराटे दौशिकाई के डायरेक्टर डॉ हेमंत सिंह ने भारतीय ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल लडभड़ोल के इन बीस बच्चों को येलो बेल्ट के सर्टिफिकेट प्रदान किए । भारतीय ज्ञान पीठ पब्लिक स्कूल लडभड़ोल इंडियन मार्शल आर्ट्स अकादमी और जापान हन्यनकान कराटे दो फेडरेशन से मान्यता प्राप्त एक मात्र शिक्षण संस्था है। यहाँ बच्चों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाती है। हाल ही में हुए येलो बेल्ट कम्पीटीशन में स्कूल के बीस बच्चों जिसमें छह लड़कियों और बारह लड़कों ने यलो बेल्ट जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंडियन हन्यनकान गोजू रयू कराटे दौशिकाई के डायरेक्टर डॉ हेमंत सिंह ने बताया कि इस स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर है और शीघ्र ही ये बच्चे ओरेंज बेल्ट के लिए प्रतियोगिता में जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल का स्टाफ बच्चों के लिए बहुत स्पॉटिव है तभी तो इतने बच्चों ने येलो बेल्ट हासिल की है । उन्होंने स्कूल प्रबंधन, स्टाफ ओर बच्चों के अभिवावकों को इस जीत के लिये बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने कहा कि ये सर्टिफिकेट्स बच्चों की मेहनत को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में बच्चों को खास कर लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स आना  बहुत जरूरी है । इसी जरूरत को समझते हुए स्कूल ने ये क्लासिस स्कूल में ही शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिवावक भी इन कक्षाओं से काफी उत्साहित हैं जो एक अच्छी बात है। उन्होंने बच्चों को अगले राउंड में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं ।










Comments