BREAKING NEWS:

फेसबुक पर ऑनलाइन स्टोर का झांसा देकर लडभड़ोल के व्यक्ति से ₹9.63 लाख की ठगी

Image
  लडभड़ोल तहसील में साइबर ठगों ने ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर एक व्यक्ति से ₹9.63 लाख ऐंठ लिए। लडभड़ोल निवासी के अनुसार फेसबुक पर 'ई-सेलर शॉप ऑनलाइन स्टोर' के जरिए सितारा रानी और मीरा रानी नामक व्यक्तियों ने उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने ऑनलाइन कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर उनसे विभिन्न किस्तों में कुल ₹9,63लाख निवेश करवा लिए। जब शिकायतकर्ता ने मुनाफे के 1,000 डॉलर निकालने का प्रयास किया, तो शातिरों ने विड्रॉल देने के बजाय और पैसों की मांग शुरू कर दी। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। मंडी से जीरो.एफआईआर मिलने के बाद जोगिन्दरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों व डिजिटल लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।

पंजालग स्कूल की छात्राओं ने खेलों में लहराया परचम


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)अंडर-19 कम आयु वर्ग छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खो-खो में विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता रही।

पूरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग को ऑल ओवर बेस्ट टीम घोषित किया गया। इस शानदार उपलब्धि के बाद विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या महोदया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें ₹1,100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। वहीं, हिंदी प्रवक्ता श्री संजय कुमार ने भी खिलाड़ियों को ₹500 की प्रोत्साहन राशि देकर उनका हौसला बढ़ाया।

विद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Comments