BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

BREAKING NEWS :- शिमला की एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने हॉस्पिटल की गैलरी में फंदा लगाकर दी जान! परिजनों ने लगाया आरोप, नहीं हो रहा था महिला का इलाज!

हिमाचल में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के साथ मरने वालों और रिकवर होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार शिमला जिले की चौपाल निवासी 54 वर्षीय महिला द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जोनल हॉस्पिटल में फंदा लगाकर खुदकुशी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। 18 सितंबर को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उसे हॉस्पिटल रेफर किया गया था और महिला कोविड वार्ड में उपचाराधीन थी। पिछली रात करीब 12:00 बजे महिला ने हॉस्पिटल की गैलरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही हॉस्पिटल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। महिला के शव को नीचे उतारा गया और परिजनों को सूचित किया गया। महिला के बेटे ने हॉस्पिटल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि महिला ब्लड प्रेशर से पीड़ित और जब से वह हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी उन्हें कोई दवाई नहीं दी जा रही थी और ना ही कोई डॉक्टर इलाज कर रहा था। पहला ने इस बात की जानकारी अपने बेटे को दी थी जिसके चलते वो परेशान हो गई थी। महिला के मृत्यु के मामले की पुष्टि एसपी शिमला मोहित चावला ने की है और डीसी अमित कश्यप से बातचीत के बाद मामले की मजिस्ट्रेट जांच की बात कही है। हम इस दुर्घटना पर गहन अफसोस जाहिर करते हैं और अमित महिला के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी सरकार से अपील है कि मामले की जांच पड़ताल की जाए और अगर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के प्रति कार्यवाही की जाए। LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments