BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लड भडोल इलाके की एक और बेटी सुनयना तनवाल ने रोशन किया इलाके का नाम । BSc non medical 6th semester मे हासिल किए 85% marks और O+ Grade

लड भडोल इलाके की एक और बेटी सुनयना तनवाल ने रोशन किया इलाके का नाम ।  BSc non medical 6th semester मे हासिल किए 85% marks और O+ Grade   



जी हां पाठकगण, हमारे इलाके की एक और बेटी सुनयना तनवाल D/o मनीराम & वनीता देवी गांव  सनेहङ ने BSc 6th semester मे 85% marks और O+ Grade हासिल किया है। सुनयना ने हमारे इलाके का नाम रोशन किया है। 





यह लड़की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड भडोल की छात्रा रह चुकी है।  सुनयना तनवाल प्रवक्ता बनकर देश की सेवा करना चाहती है।

सुनयना ने B.Sc. non medical पालमपुर के कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय से की है। इनके पिता मनीराम एलआईसी एजेंट है और माता बनिता देवी ग्रहणी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने शिक्षकों को दिया है जिनके मार्गदर्शन के कारण यह संभव हुआ है।सुनयना बतौर प्रवक्ता अपनी सेवाएं देकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

LADBHAROLNEWS.COM सुनयना और उसके परिजनों को सुनयना की सफलता पर हार्दिक बधाई देता है। हम उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। ईश्वर करे कि हमारे इलाके की युवा शक्ति हमारे क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन करें। 

संपादक मिन्टु शर्मा  तैण  9817742111


Comments

Post a Comment