BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

जोगिंदर नगर में खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर की रेड! कई सब्जी विक्रेताओं के कटे चालान!


आज जोगिंदर नगर में खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर ने रेड डाली  और जोगिंदर नगर के सब्जी विक्रेताओं द्वारा मनमाने मूल्य वसूलने पर खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर केसी पुरी ने निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने रेट लिस्ट और थोक विक्रेताओं द्वारा मिलने वाले बिल की जांच की और विक्रेताओं को चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने 2 दर्जन से अधिक सब्जी विक्रेताओं के चालान काटे। खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर केसी पुरी ने कहा कि उनके पास पिछले कुछ दिनों से सब्जी विक्रेताओं द्वारा मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें आ रही थी और उन्होंने कई बार इन्हें समझाया भी है लेकिन बावजूद इसके इनके द्वारा मनमाने दाम वसूल करने की शिकायतें आ रही थी जिसके चलते उन्होंने आज निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को बिल दिखाने के लिए कहा और कुछ लोगों ने यह कहा कि उन्हें बिल नहीं मिलता है। जिसके ऊपर खाद्य आपूर्ति निगम के इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो आपको जोगिंदर नगर के एसडीएम से शिकायत करनी चाहिए और ऐसी जगह से सामान नहीं लेना चाहिए जहां से आपको बिल नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्राहक इनसे थोक रेट लिस्ट की मांग नहीं करते जिसके चलते यह मनमाने दाम वसूल करते हैं जो कि सरासर गलत है। कोरोना के चलते लोग पहले ही आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो ऐसे में सब्जी विक्रेताओं द्वारा मनमाने दाम वसूल करना गलत है।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments