BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

BREAKING NEWS :- बेहद दुखद समाचार! बैजनाथ के मझैरना का बाइक सवार युवक की पढ़ियारखर में ट्रक के नीचे आने से हुई मृत्यु!


सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर 78 मील व पढ़ियारखर के बीच सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। सूत्रों के अनुसार 32 वर्षीय युवक गुलशन कुमार उर्फ गुल्लू मझैरना का निवासी था और सुबह बनूरी से मझैरना की तरफ आ रहा था और मार्ग में ये हादसा हो गया। बाइक पर सवार युवक की एक कार से टकराने के बाद सीधे एक ट्रक के टायर के नीचे आने से मृत्यु हो गई। बाइक में सवार एक अन्य युवक बाल बाल बच गया। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। हम इस दुर्घटना के ऊपर गहन अफसोस जाहिर करते हैं और मृतक युवक के परिजनों के प्रति सांत्वना जाहिर करते हैं। ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस महान दुख को सहन करने की क्षमता प्राप्त हो। ओम शांति! LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments