Posts

Showing posts from July, 2026

BREAKING NEWS:

दूसरा समर मेला 2026 🌸

Image
आज दूसरा समर मेला 2026 लडभड़ोल  ग्वाला मे उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना, रीना, पूनम एवं शमा, लडभड़ोल पंचायत प्रधान, वार्ड पंच ग्वाला, नन्हे-मुन्ने बच्चे तथा बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं। मेले में बच्चों और माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खुशनुमा माहौल देखने को मिला और सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया। 🌸🎉  

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

लडभड़ोल कॉलेज में खाली पद भरने और सड़कों की मरम्मत का आश्वासन, राखी शर्मा ने किया दौरा

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा) लांगणा वार्ड-36 की जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल का दौरा कर कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार और शिक्षकों के साथ बैठक कर लंबे समय से रिक्त पड़े प्राध्यापकों के पदों पर चर्चा की। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बताया कि पिछले चार वर्षों से अंग्रेजी और इतिहास विषय के प्राध्यापकों के पद खाली हैं, जबकि राजनीति शास्त्र का पद भी पिछले एक वर्ष से रिक्त चल रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। राखी शर्मा ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी का मुद्दा सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि रिक्त पदों को जल्द भरकर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके बाद जिला परिषद सदस्य ने लोक निर्माण विभाग (PWD) उपमंडल लडभड़ोल कार्यालय का भी दौरा किया और सहायक अभियंता विजय गुलेरिया से क्षेत्र की जर्जर सड़कों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने खराब सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई। सहायक अभियंता विजय गुलेरिया ने बताया कि विभाग क्षेत्र का निर...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-आंदोलन बनाने में पंचायतों की भूमिका अहम

Image
  जोगिंदर नगर , 14 जुलाई।  महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना चौंतड़ा द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कार्यालय चौंतड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता कार्यकारी खंड विकास अधिकारी पंकज ठाकुर ने की। बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पंकज ठाकुर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का जन-आंदोलन है। उन्होंने बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को बाल संरक्षण, लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर...

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

हिमाचल मानसूनAlert: घर से सफर पर निकलने से पहले फोन में सेव कर लें ये 2 Toll-Free Number, मुसीबत में बचाएंगे आपकी जान।

Image
हिमाचल:-  मानसून के दौरान होने वाली भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने संयुक्त रूप से एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें 24 घंटे सक्रिय रहने वाले आपातकालीन हैल्पलाइन नंबर साझा किए गए हैं, ताकि किसी भी मुसीबत में फंसे लोगों तक तुरंत प्रशासनिक सहायता पहुंचाई जा सके। मुसीबत में 1070 और 1077 पर करें कॉल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून के दौरान अक्सर भूस्खलन, बादल फटने, बाढ़ आने और सड़कें बंद होने जैसी गंभीर स्थितियां बन जाती हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने दो प्रमुख टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं। इनमें राज्य स्तर के लिए आपदा हैल्पलाइन नंबर 1070 है, जो पूरे प्रदेश के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा। वहीं, जिला स्तर पर मदद के लिए 1077 नंबर जारी किया गया है। प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि सड़क बंद होने या भूस्खलन की स्थिति में नागरिक बिल्कुल भी जोखिम न लें और तुरंत इन नंबरों पर फोन कर प्रशासन को सूचित करें। आपदा से बच...

बधाई हो लडभड़ोल क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी डॉ. निशांत मेहता (सुपुत्र श्री संजीव मेहता) निवासी गाँव मोरतन, लडभड़ोल,* को एमबीबीएस की शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत भारतीय सेना में सीधे *कैप्टन पद* पर नियुक्त होने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Image
लडभड़ोल क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है! ​डॉ. निशांत मेहता और उनके पूरे परिवार (विशेषकर उनके पिता श्री संजीव मेहता जी) को इस असाधारण उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएँ। ​एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद भारतीय सेना में सीधे कैप्टन पद पर नियुक्त होना कोई छोटी बात नहीं है। यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और देश सेवा के प्रति उनके जज्बे को दर्शाता है। मोरतन गाँव और हमारे पूरे इलाके का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए डॉ. निशांत को सलाम। ​उम्मीद है कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ईश्वर उन्हें देश सेवा के इस महान मार्ग पर हमेशा प्रगति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। जय हिंद