BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

लड भङोल के राजकीय वरिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजकीय अध्यापक संघ जिला मंडी,खंड चौंतङा 2 के हुए चुनाव! सर्वसम्मति से चुने गए अधिकारी!

लड भङोल के राजकीय वरिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजकीय अध्यापक संघ जिला मंडी,खंड चौंतङा 2 के हुए चुनाव! सर्वसम्मति से चुने गए अधिकारी!




पाठकगण, आज राजकीय वरिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजकीय अध्यापक संघ जिला मंडी ,खंड चौंतङा 2 के चुनाव हुए।



चुनाव प्रभारी श्री देवराज शर्मा और सहायक चुनाव प्रभारी श्री नानक शर्मा जी की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से श्री शमशेर सिंह *प्रवक्ता समाजशास्त्र) को अध्यक्ष, श्री गुलशन कुमार (भाषा अध्यापक) को वरिष्ठ उपप्रधान, श्री सुनील कुमार त्यागी (प्रवक्ता इंग्लिश) को महासचिव तथा गफूर मोहम्मद ( प्रशिक्षित विज्ञान स्नातक) को सर्वसम्मति से वित्त सचिव चुना गया। इस अवसर पर राज्य महामंत्री श्री नरेश महाजन, मंडी जिला अध्यक्ष श्री अश्वनी गुलेरिया, मंडी जिला कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार, प्रधान खंड चौंतङा श्री कमल किशोर शर्मा उपस्थित रहे।


LADBHAROLNEWS.COM सर्वसम्मति से चुने गए इन सभी शिक्षक अधिकारियों को बधाई देता है।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111


Comments