BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जोगिंदर नगर:- छुट्टी पर आए फौजी जवान पर डोहग के एक युवक ने किया हमला, फौजी हुआ बेहोश!


जोगिंदर नगर :- सूत्रों के अनुसार जोगिंदर नगर में एक फौजी पर हमला होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस फौजी का नाम है चेतन सपूत्र जगदीश निवासी भडयाङा।


चेतन की आयु 25 वर्ष है और वह दिल्ली में सेना 
मुख्यालय में तैनात है। चार दिन पहले ही चेतन घर आए थे और वह शहर के डोहग खेल मैदान की नजदीक खाली समय में युवाओं को सेना में भर्ती होने के गुर सिखा रहे थे।

बुधवार को डोहग निवासी पारस नायक गाड़ी में अपने
अन्य साथियों के साथ मैदान में पहुंचा और उसका चेतन से किसी बात पर विवाद हो गया। बात हाथापाई से मारपीट तक आ पहुंची। इसी बीच डोहग निवासी एक युवक ने तेजधार हथियार से फौजी चेतन पर हमला कर दिया। हमलावर उस किसी के कई हिस्सों में तेज धार हथियार से तब तक हमला करता रहा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। लोगों ने चेतन को छुड़ाया और अस्पताल में पहुंचाया।


पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में, केस हुआ दर्ज!

इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। सेना के जवान पर हुए हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने और अस्पताल में हंगामा कर पुलिस पर कड़ी कार्रवाई करने का दवाब बनाया। DSP मदनकान्त शर्मा के अनुसार पुलिस ने घायल सैनिक और कुछ लोगों के बयान कलमबद्ध करवाएं हैं।



LADBHAROLNEWS.COM इस घटना पर अफसोस जाहिर करता है। हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस इस संबंध में कार्यवाई करेगी और दोषी को सजा मिलेगी।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण नोट :-   इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM





Comments