BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जोगिंदर नगर की कलैहङू पंचायत के गाहरू गांव की एक महिला हुई लापता, परिजन परेशान और बच्चियां बेहाल!


जोगिंदर नगर  :-  के अंतर्गत रोपङी कलैहङू पंचायत के गाहरू गांव की एक 29 वर्षीय विवाहित महिला लापता हो गई है। इस महिला का नाम है नीमो देवी प्रकाशचंद। महिला के लापता होने के कारण उसकी परिजन तथा 2 छोटी बच्चीयां जिनकी आयु 5 और 7 वर्ष है, बेहद परेशान हैं। यह महिला 9 अक्टूबर 2019 से लापता है।

दूसरी बार हुई लापता, पुलिस चौकी लडभङोल में दर्ज हुई FIR

निमो देवी का विवाह 2012 मैच प्रकाश चंद के साथ हुआ था और इनकी दो बेटियां है। 7 अक्टूबर 2019 को निमो गायब हो गई थी और और उसे पुलिस धर्मपुर से तलाश कर के घर लाई थी और अब यह महिला 9 अक्टूबर 2019 से फिर से लापता है। इस महिला की छोटी छोटी बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है। महिला के पति प्रकाशचंद ने उसकी गुमशुदगी की FIR लडभङोल पुलिस स्टेशन में 9 अक्टूबर 2019 को दर्ज करवाई है। अभी तक महिला का कोई पता नहीं लगा है।



पति की पुलिस और जनता से 
गुहार,पत्नि नीमो देवी को ढूढ़ने में करे मदद!

महिला के घर में ना होने से उसकी बेटियां आरुषि और दीक्षिता रो रो कर बेहाल हैं। महिला का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। परेशान पति ने पुलिस से महिला को शीघ्र ढूंढने की गुहार लगाई है और जनता से अपील की है की अगर उन्हे उसकी पत्नी कहीं दिखाई देती है तो तुरंत जोगिंदरनगर पुलिस थाने में संपर्क करें।

LADBHAROLNEWS.COM इस घटना पर खेद जाहिर करता है और परिजनों के लिए सहानुभूति व्यक्त करता है। पुलिस  को महिला को ढूंढ कर उसके बार-बार घर से जाने के कारण का पता लगाना चाहिए तांकि उन कारणों का निदान हो सके और महिला बार-बार घर से कहीं और ना जाए।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क  करे।



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM









Comments