BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल राजकीय महाविद्यालय में हुआ महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह!


आज राजकीय :-  महाविद्यालय लडभङोल में CSCA सत्र 2019- 2020 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अंजली कुमारी कला स्नातक पंचम सत्र ने अध्यक्ष पद, एकता कला स्नातक द्वितीय वर्ष ने उपाध्यक्ष, शिवानी ठाकुर कला स्नातक प्रथम वर्ष ने सचिव और प्रियंका वाणिज्य स्नातक प्रथम वर्ष ने सह सचिव के पदभार के लिए शपथ ली। इसके अतिरिक्त रुखसाना, कविता ,रीना बीवी, शिल्पा, शालिनी ठाकुर और शबनम ठाकुर ने सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह के पश्चात सभी छात्र पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय के विभिन्न समस्याओं से प्राचार्य को अवगत करवाया।

सभी सीटों पर लड़कियों का रहा कब्जा, नारी सशक्तिकरण की मिसाल!
दिलचस्प बात यह है कि इस बार सभी पदों पर लड़कियों ने ही कब्जा किया जो कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए नेतृत्व की भावना जागृत करने पर बल दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ अमित कोड़ा, प्रोफैसर संगीता कुमारी  प्रोफैसर यशपाल, प्रोफेसर तिलकराज, प्रोफैसर ठाकुर सेन, प्रोफेसर पंकज कुमार  प्रोफेसर हेमलता,श्री विनोद कुमार, श्री गोपाल, श्री सुमेर और श्री विक्रांत उपस्थित रहे।

LADBHAROLNEWS.COM नई CSCA के चुने गए सभी पदाधिकारियों को बधाई देता है। हम उम्मीद करते हैं की यह सभी पदाधिकारी छात्र हित में काम करेंगे।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट  :-  इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments