BREAKING NEWS:

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सतीश भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि, 52 स्वयंसेवकों ने लिया शिविर में भागट

Image
लडभड़ोल, 28 अक्टूबर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से समापन हुआ। यह शिविर 22 अक्टूबर 2026 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 28 अक्टूबर को किया गया। समापन समारोह में विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री सतीश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने प्रेरणादायक विचारों और महत्वपूर्ण सुझावों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को आशीर्वाद एवं शुभ संदेश देते हुए पुरस्कार भी वितरित किए। इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार के निर्देशानुसार एनएसएस प्रभारी श्री राकेश कुमार एवं महिला प्रभारी श्रीमती अनीता भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। शिविर में कुल 52 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें 26 छात्र और 26 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिदिन की गति...

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पतंजलि योग समिति लडभङोल के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज से शुरू हुआ योग शिविर!


आज क्षेत्र के प्रसिद्ध निजी विद्यालय हिम फ्लावर सीनियर सकैंडरी स्कूल लड़ भड़ोल में आज से पतजंलि योग समिति लड़ भड़ोल के अध्यक्ष भीम सिंह चौहान की अगुवाई में योग शिविर शुरू किया गया, जिसमें भड़ोल के युवक, युवतियों, वच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया। योग गुरु भीम सिंह और विजय कांत ने आज योग व प्राणायाम सिखाया तथा भीम सिंह ने आयुर्वैदिक ओषधियों और गिलोय, गोमूत्र,व् जड़ी बूटियों के अचूक लाभ के बारे में भी बताया। योग और प्राणायाम के साथ साथ आज के परिवेश में आहार, आचार -व्यवहार  के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्राणायाम में कपालभाति और अनुलोम - विलोम से शरीर को होने वाले अद्भुत लाभ से परिचित करवाया।   शिविर में आये योग प्रेमियों ने आसन और प्राणायाम करके अपने जीवन में नई ऊर्जा की अनुभूति महसूस की। भीम सिंह ने यह भी बताया कि आज के कोरोना महामारी में यदि हमने अपने आप को सुरक्षित रखना है तो नियमित तौर  पर योग और प्राणायाम करना होगा और अपनी दिनचर्या में बदलाव व आयुर्वेद को अपनाना होगा, इससे शरीर की  रोग प्रतिरोधिक क्षमता का विकास होता है और शरीर को  बीमारियों  से लड़ने की क्षमता मिलती है l  उन्होंने यह भी बताया कि  स्वस्थ जीवन के लिए योग, प्राणायाम और सही जीवनशैली को अपनाना ही पडेगा,  शिविर में महेन्दर भरद्वाज, अंचल,  सिकन्दर,  अभिषेक, सृजन, विकास, सुचिता, अनवी, आराध्या आदि योग प्रेमी उपसिथत रहे   योग गुरु विजय कान्त ने  क्षेत्र के सभी योग प्रेमियों से शिविर में आने की  अपील की है।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments