BREAKING NEWS:

लडभड़ोल महाविद्यालय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Image
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में आज छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य भी मानव जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन प्रो. संजीव कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक समस्याओं को छुपाने के बजाय उन पर खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को तनाव मुक्त रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के कई व्यावहारिक तरीके भी बताए। इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों द्वारा उनका उचित मार्गदर्शन किया गया।

खुशखबरी! एथलैटिक्स प्रतियोगिता में गोलवां स्कूल के शिवांग ने जीता सिल्वर मैडल!


लडभडोल:- मंडी जिला की 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की एथलैटिक्स प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगल में 19 अक्टूबर 2019 और 20 अक्टूबर 2019 को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में राज्य के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोलवां के शिवांग ने दूसरा स्थान हासिल कर सिलवर मैडल जीता।

विद्यालय प्रबंधन ने दी शाबाशी और शिवांग का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन!

शिवांग की इस उपलब्धि पर पाठशाला के प्रधानाचार्य जी विजय कुमार ने शिवांग को शाबाशी दी है तथा DPE श्री रवि सिंह तथा PET श्री देवेंद्र ठाकुर को मुबारकबाद दी। शिवांग का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हमीरपुर के लिए हुआ है।



LADBHAROLNEWS.COM शिवांग कि इस उपलब्धि के लिए शिवांग को तथा शिवांग के परिजनों, अध्यापक वर्ग तथा विद्यालय प्रबंधन को मुबारकबाद देता है। हम शिवांग के उज्जल भविष्य की कामना करते हैं।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट :-  इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments