BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

खुशखबरी! त्रैम्बली गांव के एक युवक वंकिम का सॉन्ग वीडियो "बंदे ये" हुआ youtube पर रिलीस!


जोगिंदर नगर :-  के अंतर्गत त्रैम्बली के एक युवक बंकिम का सॉन्ग वीडियो "बंदे ये"  youtube पर रीलीज हुआ है। वंकिम ने अपना यह गाना अपने दोस्तों व हिमाचली भाइयों को डेडिकेट किया है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें ऑडियो से लेकर वीडियो तक का सारा काम हिमाचलीयों ने किया है।
                               वीडियो देखें



चंडीगढ में हुई है इस गाने की शूटिंग!

इस गाने की शूटिंग चंडीगढ में की गई है। इस वीडियो के डायरेक्टर है निखिल ठाकुर जो कि सरकाघाट से संबंध रखते हैं। इस गाने को म्यूजिक दिया है राघव पठानिया ने। बंकिम के अनुसार इस वीडियो में  दोस्तों की रोजाना दिनचर्या को और रोजमर्रा के संघर्ष को दर्शाया गया है। बंकिम के अनुसार उनका यह गाना उनके दोस्तों को और हिमाचली बंदों को समर्पित है इसलिए उन्होंने इस गाने का नाम "बंदे ये" रखा है। बंकिम का जनता से अनुरोध है कि आप अधिक से अधिक उनके वीडियो को लाइक और शेयर करें तथा उनका उत्साह बढ़ाएं।

LADBHAROLNEWS.COM  वंकिम जी को उनका नया सॉन्ग वीडियो youtube पर रीलीज होने की बधाई देता है। हमारा जनता से निवेदन है कि वीडियो को देखें, लाइक, शेयर सब्सक्राइब करें तथा वीडियो में काम करने वाले सभी कलाकारों का मनोबल बढ़ाऐं। धन्यवाद!

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

tमहत्वपूर्ण  नोट:- महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments