BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खुशखबरी! दीपावली से पहले मिली क्षेत्रवासियों को सार्वजनिक शौचालय की सौगात। विधायक प्रकाश राणा ने किया लोकार्पण।


लडभडोल :- तहसील क्षेत्र लडभङोल में कोई सार्वजनिक शौचालय का ना होना एक बहुत बड़ा मुद्दा हुआ करता था। चुनावों के दौरान हर उम्मीदवार उसे पूरा करने के बाद कह रहा था लेकिन विधायक प्रकाश रा़णा की जीत के 2 साल के बाद ही आज क्षेत्र की जनता को यह सार्वजनिक शौचालय नसीब हुआ है। इस शौचालय का निर्माण लडभङोल क्षेत्र के कुणी गांव के व्यवसायी सतीश चौहान ने अपने निजी भूमि पर अपने निजी धन से करवाया है जिसका लोकार्पण विधायक प्रकाश राणा तथा उनकी पत्नी रीमा देवी ने किया।

इस शौचालय का सबसे अधिक फायदा महिलाओं को होगा जिनको बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था। इस अवसर पर विधायक प्रकाश राणा ने सतीश चौहान और उनके परिवार का धन्यवाद किया और कहा कि विकास सबके सहयोग से होता है। विधायक महोदय ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत है और उन्हें दूर करने के लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं।


लोकार्पण के पश्चात 50 महिलाओं को बाटें गैस कनेक्शन!


शौचालय के लोकार्पण के उपरांत विधायक महोदय ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई हिमाचल ग्रहणी सुविधा योजना के तहत 50 महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मातृशक्ति के विकास के लिए कई योजनाओं को चला रही है और उन्हें खुशी है कि हमारे क्षेत्र की नारी शक्ति को यह लाभ मिल रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ प्रेम मेमोरियल ट्रस्ट के प्रभारी प्रेमचंद राणा, सतीश चोहान, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, विजय चौहान, राजीव राय तथा विभागों के पदाधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति तथा विधायक महोदय के समर्थक बड़ी मात्रा में उपस्थित थे।

LADBHAROLNEWS.COM क्षेत्रवासियों को सार्वजनिक शौचालय की सौगात मिलने पर बधाई देता है और इस नेक काम को करने वाले कूणी गांव के सतीश चौहान को धन्यवाद देता है। गैस कनेक्शन पाने वाली 50 महिलाओं को भी हम बधाई देते हैं। वाकई सहयोग से ही विकास संभव है। धन्यवाद।



LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM 

 महत्वपूर्ण नोट :- महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments