BREAKING NEWS:

आंगनबाड़ी केन्द्र भ्रां में सहायिका पद के लिए 13 नवंबर तक करें आवेदन* *17 नवंबर को होगा साक्षात्कार, अन्य केंद्रों के साक्षात्कार 30 अक्तूबर को यथावत*

 


जोगिंदर नगर, 28 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी चौंतड़ा, बालम राम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय द्वारा 24 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के तहत आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

उन्होंने बताया कि निदेशालय महिला एवं बाल विकास, हिमाचल प्रदेश से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से कम आवेदन प्राप्त होते हैं, वहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 से 20 दिनों तक बढ़ाई जानी है। इसी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भ्रां में सहायिका पद के लिए तीन से कम आवेदन प्राप्त होने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 नवंबर 2026 कर दी गई है। इस केंद्र के लिए साक्षात्कार अब 17 नवंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए साक्षात्कार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्तूबर 2026 को ही आयोजित किए जाएंगे।

Comments