BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के जाने-माने नेता दिलीप बिष्ट को द्रंग मंडल भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर



भारतीय जनता पार्टी :-  के द्रंग  क्षेत्र से दलीप बिष्ट एक जानी-मानी हस्ती है जो किसी के परिचय की मोहताज नहीं है  उन्हें द्रंग  मंडल भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुना गया इस खबर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं मैं खुशी की लहर है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्रंग  के विधायक श्री जवाहर ठाकुर जी जिला परिषद सदस्य सूरज ठाकुर जी ब्लॉक समिति के चेयरमैन श्री  अविकल शर्मा जी  चोंतड़ा ब्लॉक समिति सदस्य श्री रविंद्र  ठाकुर काकू समिति सदस्य के चोंतडा ब्लॉक मोहन सिंह ठाकुर ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन  कपूर ठाकुर  व  पूर्व भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष  महत्वपूर्ण व्यक्तियों मैं उपस्थिति दर्ज की।



LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से भी श्री दिलीप  बिष्ट जी को बहुत-बहुत मुबारकबाद और शुभकामनाएं, हम उम्मीद करते हैं कि  लोगो का भला करेंगे और अपने नाम को सार्थक करेंगे। धन्यवाद।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM 

 महत्वपूर्ण नोट :- महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments

Post a Comment