राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जगदीश कुमार ने चमकाया लडभड़ोल का नाम शॉटपुट में सिल्वर और डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।
लडभड़ोल। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के होनहार छात्र जगदीश कुमार ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मंडी जिला और लडभड़ोल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जगदीश कुमार ने प्रतियोगिता में शॉटपुट में सिल्वर मेडल तथा डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि के चलते उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन महाराष्ट्र में किया जाएगा। जगदीश कुमार की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक देवेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने जगदीश कुमार को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, मंडी जिला और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। लडभड़ोल की इस खेल प्रतिभा को हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं! 🏅🇮🇳