BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

हरी गंगा नंदन पब्लिक स्कूल लड भडोल में आयोजित की गई विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विजेताओं को दी गई नकद इनाम राशि

हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल लड्    भडोल में आयोजित की गयी विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विजेताओ को दी गई नकद इनाम राशि !

आज लड़ भडोल के हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।   स्कूल के अध्यापक वर्ग से श्रीमती सिकंदरा ठाकुर ,अनामिका शर्मा, और मनोज शर्मा निर्णायक दल के सदस्य बने। इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में श्वेता, ईशा  व स्नेहा प्रथम रही तथा कोमल, ज्योति ,स्नेहा  दूसरे स्थान पर रही। इसके इलावा जूनियर वर्ग में करण व अंकित प्रथम रहे और ईशा तथा आयुषी द्वितीय रही। प्रथम  स्थान पर रहने वाले वाले विद्यार्थियों को पांच सौ रुपए और दूसरे स्थान पर रहने वालों को दो सौ रुपए  नकद  इनाम राशि प्रदान की गई ।               
       
यह नाम राशि स्कूल की ओर से खुड्डी पंचायत के पूर्व प्रधान श्री मोहन सिंह जी द्वारा तथा स्कूल के सबसे सीनियर अध्यापक श्री दलीप चंद द्वारा बच्चों को प्रदान की गई । यह एक सराहनीय कार्य है । बच्चों के विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहना चाहिए। तभी बच्चे आने वाले कल में परीक्षाओं में बैठ सकते है।  ladbharolnews.com विजेताओं को इसके लिए बधाई देता है।


Comments

Post a Comment