BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

बधाई हो! खङीहार कनोग के शैलेश चंदेल के सेना में बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर!


 खड़ीहार पंचायत के कनोग गाँव निवासी किसान परिवार से संबंध रखने वाले शैलेश चंदेल सुपुत्र श्री रूप लाल चंदेल , माता श्रीमती जुध्या देवी के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है | एम सी ई एम ई सिकंदराबाद में हुई पासिंग आउट परेड में कोरोना के कारण माता-पिता व परिवार वाले शामिल नहीं हो सके | इन्होंने घर बैठकर यूट्यूब के माध्यम से ही इस खुशी के पल को सांझा किया | शैलेश चंदेल की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय में हुई | पढ़ाई के दौरान वे हमेशा शीर्ष पर रहते थे तथा पेंटिंग व ड्राइंग में भी काफी रूचि रखते थे | चौथी कक्षा में पढ़ते हुए उन्होंने राष्ट्रीय ड्राइंग प्रतियोगिता में ₹10000 का इनाम भी जीता था | शैलेश की माता गृहणी है तथा पिता सेना से सूबेदार मेजर के पद से रिटायर हुए हैं तथा इनकी बहन शिवाली एम बी ए करके नौकरी कर रही है | शैलेश को हर प्रतियोगिता की तैयारी करवाने में इनकी माता  का काफी योगदान रहा | शैलेश T E S - 37 में भर्ती होकर अब E M E में अपनी सेवाएं देगा | अभी उसकी बीटेक M C E M E से हो रही है | बता दें कि इनके दादा श्री भीखमराम के दो पोते मेजर अश्वनी चंदेल तथा लेफ्टिनेंट शैलेश चंदेल व पोत्रवधू मेजर अनुपमा सेना में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं | जो इनके परिवार और गांव वासियों के लिए एक गर्व का क्षण है तथा युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं |LADBHAROLNEWS की तरफ से शैलेश चंदेल और उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! LADBHAROLNEWS के  लिए लांगणा से पत्रकार राजमल राणा की रिपोर्ट!



Comments