BREAKING NEWS:

लडभड़ोल महाविद्यालय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Image
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में आज छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य भी मानव जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन प्रो. संजीव कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक समस्याओं को छुपाने के बजाय उन पर खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को तनाव मुक्त रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के कई व्यावहारिक तरीके भी बताए। इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों द्वारा उनका उचित मार्गदर्शन किया गया।

लड भडोल के पपलोटू गांव के आयुष ठाकुर ने निर्देशित किया वीडियो

लड भडोल के पपलोटू गांव के आयूष ठाकुर ने निर्दोषित किया वीडियो "चिटटा" । कल सुबह रीलिज होगा पूरा विडियो ।                                                  





 लड भडोल के पपलोटू गांव के  आयूष ठाकुर s/o  श्री  धर्म सिंह ठाकुर ने चिटटा नामक विडियो निर्देषित किया है । यह विडियो युवाओं के चिटटे (नशे)  के प्रति रुझान पर बनाया गया है । इस विडियो को AAPSS कम्पनी के बैनर तले बनाया गया है ।यह विडियो  एक लघु फिल्म है । इस के कलाकार है  करण, हर्षिता, हिना ,रजत ,भूषण, विकास,  अंकित ,सचिन ,प्रशांत आयुष तथा संदीप है ।









      टीज़र वीडियो देखें    

इस  की कहानी टाइटल और तैयार की है सचिन ,भूषण , आकृति ,करण और सोनू है                                                                                                  

अभी  इसका टीचर ही निकला है ।कल प्रातः 10बजे  ये विडियो रिलीज हो जाएगा ।इस लघु विडियो का विषय युवाओं का नशे के प्रति बढते रुझान से है ।
नशा आजकल  एक महामारी की तरह फैल रहा है  जरूरी है कि युवा इसके चंगुल में ना आए ।
APPSS  कम्पनी के बैनर तले बने विडियो चिटटा  का निर्देशन करके  आयूष ठाकुर ने सराहनीय कार्य किया है और लड भडोल का गौरव बढाया है ।
उनकी इस उपलब्धि के लिए Ladbharolnews.comआयूष ठाकुर को तथा  उनकी पूरी टीम को मुबारकबाद देता है ।
भगवान करे कि लड भडोल के लाल व बेटियां ऐसे अच्छे काम करके क्षेत्र व माता-पिता का नाम रोशन करते रहे ।               
               लो जी आ गई फुल वीडियो देख सकते हैं         
हमारी शुभकामनाएं ।

Comments

Post a Comment