BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

हरी गंगा नंदन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने चमकाया लड भडोल का नाम

हरिगंगा नंदन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने चमकाया लड भडोल का नाम, जीती अटल छात्रवृत्ति, मिलेगें एक-एक लाख रुपऐ बतौर   छात्रवृत्ति हो गई बल्ले बल्ले ।                                                 abhishek                        

लड भडोल के हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों कोमल ठाकुर (गोरा से) , राहुल जसवाल (गोरा से)  तथा  अभिषेक (मठठा ठाणा)  ने अटल स्कॉलरशिप जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।
लड भड़ोल से  अटल स्कॉलरशिप जीतने वाले  अभी तक के एक मात्र स्कूल के विद्यार्थी ।
इन तीनों बच्चों ने हरि गंगा नंदन से  अभी हाल ही में+2. पास की है । ये हरि गंगा नंदन में विज्ञान विषय के छात्र है जिनमें कोमल ठाकुर (मैडिकल ) व अभिषेक तथा राहुल जसवाल (नॉन मैडिकल )से +2 पास की है । पहली बार लड भडोल क्षेत्र के किसी स्कूल के विद्यार्थियों ने  यह छात्रवृत्ति जीती है । इन विद्यार्थियों को बतौर  एक एक लाख रुपए छात्रवृत्ति के लिए मिलेंगे ।              komal thakur               


अटल स्कॉलरशिप से बच्चे एक साल की neet,iitतथा अन्य प्रतियोगिता की coaching ले सकते हैं ।इस उपलब्धि से  अभिभावक तथा स्कूल प्रबंधन गद गद है । निश्चय ही यह बहुत खुशी का विषय है ।आमतौर पर लड भडोल के लोग बच्चों को बैजनाथ, पालमपुर ले जाते है पढाने के लिए पर तीनों बच्चे  इस बात का  साक्ष्य है कि हमारे क्षेत्र के बच्चे अपने क्षेत्र में रहकर  पढाई करके भी अच्छे अंक व अच्छा नाम कमा सकते हैं । जरूरत है तो बस लोगों की थोड़ी सी सोच बदलने की और स्कूल प्रबंधन से सहयोग की इससे पहले भी हरि गंगा नंदन के तीन विद्यार्थियों राहुल सिंह, साहिल तथा मुकुल सांगली का चयन engineering के लिए हो चुका है।                          Rahul jaswal                                          
स्कूल के प्रबंधक श्री प्यार चन्द ठाकुर ने  इस उपलब्धि के लिए कोमल, राहुल तथा  अभिषेक  और उनके परिजनों को बहुत बहुत बधाई दी है  और परिजनों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है ।
Ladbharolnews.com इस उपलब्धि पर हरि गंगा नंदन पब्लिक स्कूल प्रबंधन तथा विजेता विद्यार्थियों कोमल ठाकुर, राहुल जसवाल व अभिषेक को बधाई देता है और  उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।

Comments

Post a Comment