BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

ग्राम पंचायत सिमस में बुधवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) तहसील लडभड़ोल के ग्राम पंचायत सिमस में 11 जनवरी बुधवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है!जिसमे लोगों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच की जाएगी।इस बारे में जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल ने सोमवार को बताया कि इस कैम्प में सामान्य रोगों के चिकित्सकों सहित हृदय रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल रहेंगे।इस कैम्प में हृदय व दन्त चिकित्सक आदि शामिल रहेंगे,साथ ही इस कैंप में खून की जांच,बीपी,शुगर,ईसीजी आदि की सुविधाएं भी मुफ़्त दी जाएगी।उन्होंने बताया कि इस कैम्प का सौजन्य केयर फॉर यू हैल्थकेयर जोगिन्दरनगर व ग्राम पंचायत सिमस के द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से इस कैंप में बढ़-चढ़कर भाग लेने लें।

Comments