BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

शनिवार को हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा द्वारा एवं उपाध्यक्ष मान सिंह जसवाल के द्वारा आयोजित 45वाँ निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

लडभड़ोल/पंजालग :-शनिवार को हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा  द्वारा एवं उपाध्यक्ष मान सिंह जसवाल के द्वारा आयोजित 45वाँ निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजालग में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने इस एक दिवसीय नेत्र जाँच चिकित्सा शिविर में मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत की।सर्वप्रथम स्कूल प्रांगण पहुंचने पर हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष के आर वर्मा सहित सदस्यों ने मुख्यअतिथि का जोरदार स्वागत किया।

इस शिविर में आँखों के 750 रोगी जाँच हेतु पंजीकृत हुए।जिनकी पालमपुर रोटरी आई फाउण्डेशन मारण्डा के अनुभवी डॉक्टरों एवं पैरा-मेडिकल टीम द्वारा गहन जाँच की गई।जाँच के पश्चात् डॉक्टर द्वारा निर्धारित सभी दवाईयाँ रोगियों को निःशुल्क दी गईं।डॉक्टर द्वारा जिन गम्भीर नेत्र रोग व मोतियाबिन्द से प्रभावित 51 रोगियों को ऑप्रेशन करवाने की सलाह दी गई।उनके ऑप्रेशन रविवार 8 जनवरी को मेला मल सूद रोटरी आई अस्पताल, मारण्डा में किए जायेंगे।जिन्हें पंजालग से मारण्डा बस द्वारा निःशुल्क ले जाया जायेगा और अगले दिन सोमवार 9 जनवरी को सभी रोगियों की गहन जाँच किये जाने के बाद छुट्टी होने पर इन रोगियों को बस द्वारा वापस पंजालग छोड़ा जाएगा। इन रोगियों को 15 दिन के बाद दोबारा शिविर स्थल पंजालग बुलाया जायेगा, जहाँ पर डॉक्टर रोगियों की पुनः जाँच करेंगे।शिविर के सफल आयोजन के लिए दिल्ली से सभा के 15 कार्यकर्ता पंजालग आये थे।जिन्होंने मरीजों की जाँच व उपचार आदि में मैडिकल टीम की सहायता की तथा वे मोतियाबिन्द से ग्रसित रोगियों को पंजालग से बस द्वारा रोटरी अस्पताल, मारण्डा लेकर जायेंगे,जहाँ पर रोगियों की देखभाल एवं उनके भोजन एवं दवाई इत्यादि का पूर्ण ख्याल रखेंगे एवं वापसी में बस द्वारा सकुशल पंजालग लेकर आयेंगे, ताकि रोगियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।वहीं जोगिन्दरनगर  भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि वह इस संस्था के साथ जुड़े हुए हैं!उन्होंने कहा कि यह संस्था बड़ा अच्छा कार्य कर रहीं हैं।इस मौके पर हिमाचल मण्डी जनकल्याण सभा के सदस्यों ने उपाध्यक्ष मान सिंह जसवाल का आभार भी प्रकट किया। जिन्होंने इस सारे शिविर का खर्च वहन किया एवं सारे खाने एवं रहने की व्यवस्था की।








Comments