BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभङोल/जोगिन्दर नगर :- सिविल अस्पताल लडभङोल और मटरू में आज फिर से लिए गए रेंडम सैंपल!

                         न्यूज़ वीडियो जरूर देखें
जोगिंदर नगर/लडभङोल।     आज सिविल अस्पताल लड़भडोल व  मटरू   में मोबाइल टेस्टिंग व्हीकल द्वारा कोविड -19 सेंपल टेस्ट  लिए गए। लड़भडोल से 17 लोगों के और  मटरू से 9 लोगों के सेंपल लिए गए। पहले तीन बार भी लड़भडोल व द्रुब्बल में  टेस्ट लिए जा चुके है।पहले लिए गए सारे सैंपल नेगेटिव पाए गए थे  जबकि  जोगिंदर नगर के द्रुब्बल पंचायत के गांव कुणकर लौटा एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया  था,जिसको मेडिकल कालेज नेरचौक में इलाज हेतु भेजा गया था। जिनके आज टेस्ट हुए ये  लोग बाहरी राज्यों से हिमाचल कुछ दिनो में आए है।
स्वास्थ्य विभाग ने उन लोगों के सैंपल लिए जिनमें फ्लू जैसे लक्षण थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लडभङोल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सर्दी बुखार और खांसी के लक्षणों वाले लोगों की एक सूची तैयार की थी जिनकी बाद में रेंडम सेंपलिंग की गई।

स्वास्थ्य सुपरवाइजर की अपील, अफवाहों से रहें दूर!

स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्याम सांख्यायन ने  लोगों को अफवाहों से बचने और लोक डाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करने को कहा है । उन्होंने लोगों को घर पर ही ठहरने और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

यह सब रहे इस अवसर पर उपस्थित!

इस अवसर पर सेंपल कलेक्शन टीम में सिविल अस्पताल लड़भडोल से स्वास्थ्य सुपरवाइजर श्याम सांख्यायन ,डा. पीयूष,   लैब टेक्नीशिअन विनोद  तथा काकु  विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments