BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

BREAKING NEWS :- लडभङोल की ऊटपुर पंचायत के गांव तैण में एक व्यक्ति के घर की छत पर रात को गिरा अखरोट का पेड़!

                           वीडियो जरूर देखें


लडभडोल :- पिछले कल शाम को क्षेत्र में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान भी हुआ। लडभङोल की ग्राम पंचायत ऊटपुर के अंतर्गत तैण गांव के एक व्यक्ति के घर की छत पर अखरोट का पेड़ गिर गया। इस व्यक्ति का नाम है राजेंद्र चौहान सपुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह। यह हादसा रात को पेश आया। यह परिवार खाना खाकर सोने ही जा रहा था कि रात को 10:00 बजे के करीब अखरोट का पेड़ इनके घर की छत के ऊपर गिर गया। जिसके चलते इनकी छत के सैल टूट गए हैं। एक तरफ बिजली नहीं थी तो दूसरी तरफ रात के समय घर पर पेड़ गिरने के कारण इन के परिजन घबरा गए और रात अपने चाचा के घर में बिताई।
स्थानीय युवाओं अमन शर्मा, शिवराम, अश्विनी शर्मा ,बलविंदर ठाकुर, नीरज शर्मा ,अश्विनी कुमार,  , अमन शर्मा, राजेंद्र चौहान , जितेंद्र ठाकुर मिंटू शर्मा, राहुल चौहान, संतोष शर्मा, मनोज शर्मा इत्यादि ने कड़ी मशक्कत के साथ पेड़ को काटा।

राजेंद्र चौहान उर्फ पप्पू पेशे से दिहाङीदार हैं। हमारा प्रशासन से अनुरोध है की इनके नुकसान का आकलन किया जाए और इनकी आर्थिक सहायता की जाए। धन्यवाद!LADBHAROLNEWS.COM

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM



LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments