BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

BREAKING NEWS :- सिमस गांव के रणजीत राणा के घर सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा!

                       न्यूज़ वीडियो जरूर देखें
आज सुबह करीब 7:15 रणजीत राणा सुपुत्र श्री शंभू राणा के पुराने घर में  गैस सिलेंडर में आग लग गई जिसके ऊपर स्थानीय साहसी युवाओं ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया। रणजीत राणा वार्ड नंबर 1 के मेंबर भी हैं। यह सिमस ओल्ड बस स्टैंड के सामने प्रशाद की दुकान करते हैं।

कैसे लगी आग?

जब रणजीत जी से आग लगने के बारे में पूछा गया तो पता चला की चूल्हा काफी पुराना था और सुबह उन्होंने उसके ऊपर बर्तन रखा हुआ था और गैस के रेगुलेटर को  ऑन करके चूल्हे को आग दिखाई  जिसके कारण आग पीछे चली गई और सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर में लीकेज की कोई प्रॉब्लम नहीं थी क्योंकि वह पहले भी उसी को इस्तेमाल कर रहे थे।



सिलेंडर में लगी आग ने पकड़ा भयानक रूप, साहसी युवाओं की त्वरित कार्रवाई ने बड़ा हादसा होने से बचाया!

जैसे ही सिलेंडर में आग लगी तो इन्होंने आग बुझाने के लिए उस ऊपर पानी भी फैंका पर आग के ऊपर काबू नहीं हो पाया। आग को बुझाते हुए इनके शरीर के बाल भी जले और टांगों पर खरोंचें आ गईं। स्थानीय युवाओं सुशील जसवाल, कुलदीप जसवाल, विकी जसवाल, सुखदेव जसवाल, विवेक जसवाल और अमित ने साहस का परिचय देते हुए आग के ऊपर काबू पाया। माता रानी की मेहर रही जिसके कारण भयानक हादसा होने से बाल बाल बच गया।यह जानकारी युवा कॉन्ग्रेस अध्यक्ष विवेक जसवाल ने LADBHAROLNEWS.COM को दी है। धन्यवाद!

"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments