BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पांचवी कक्षा की छात्रा दीक्षा चौहान का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटने के पश्चात स्कूल प्रबंधन द्वारा किया गया भव्य स्वागत!



लडभडोल :- के हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पांचवी कक्षा की छात्रा दीक्षा का हाल ही में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल और शतरंज टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ था।  यह टूर्नामेंट प्राइमरी स्तर पर जोगिंदर नगर में 6 अक्टूबर 2019 से 10 अक्टूबर 2019 तक हुए। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी दीक्षा पांच विभिन्न खेलों में भाग ले चुकी है और उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उसका चयन राज्य स्तरीय वॉलीबॉल और शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ था। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटने के पश्चात हरी गंगा नंदन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्कूल प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर और प्रिंसिपल सकिन्दरा ठाकुर ने दीक्षा चौहान का स्वागत स्कूल की मॉर्निंग असेंबली में किया। दीक्षा चौहान को स्कूल प्रबंधन की ओर से मोमेंटो दिया गया और प्रिंसिपल ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।


स्कूल प्रबंधक प्यार चंद ठाकुर ने अन्य बच्चो को भी 


दीक्षा की तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और शाबाशी देकर दीक्षा का उत्साह बढ़ाया।


पांचवी कक्षा की छात्रा दीक्षा चौहान लडभङोल के चन्हौणा से अजय चौहान तथा निशा चौहान की सपुत्री है। यह बच्ची पढ़ाई में भी बेहद होशियार है।



LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से दीक्षा चौहान को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं!



दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



 महत्वपूर्ण नोट:-  इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM













Comments